Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'अमाल मलिक के साथ 'टॉम एंड जेरी' जैसा रिश्ता', 'बिग बॉस 19' से बाहर आकर बोले मृदुल तिवारी

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Mridul Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 15:08 IST

'बिग बॉस 19' का घर हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों के लिए ड्रामा और मजेदार मोड़ लेकर आया। इस साल कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, झगड़ा, नॉमिनेशन और रणनीतियों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। घर के अंदर रिश्ते और दोस्ती की कहानी अक्सर बाहर भी चर्चा का विषय बनी। इस बार मृदुल तिवारी और अमाल मलिक के बीच का रिश्ता दर्शकों की नजर में खास बना। 

मृदुल ने आईएएनएस से बातचीत में अपने और अमाल के रिश्ते के बारे में खुलकर बातें की। मृदुल ने कहा कि उनका और अमाल का रिश्ता 'टॉम एंड जेरी' जैसा था। आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि दर्शक अमाल को गलत क्यों कह रहे हैं तो मृदुल ने जवाब देते हुए कहा, ''अमाल कभी अपने फैसलों पर अटल नहीं रहता है। पलभर में कुछ और है और दूसरे ही पल कुछ और। 

ये शो के दौरान मैंने भी महसूस किया है।'' मृदुल ने बताया कि अमाल ने खुद माना कि वह गलती कर जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक टास्क के दौरान अमाल ने गौरव खन्ना के साथ ऐसा किया और यह तीन बार हुआ। मृदुल ने कहा, ''शुरुआत में हम दोनों भाई-भाई जैसे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब नॉमिनेशन का समय आता। 

अमाल अचानक किसी भी कारण से मुझे नॉमिनेट कर देता, जो मेरे लिए और घरवालों के लिए सरप्राइज होता था। इसके तुरंत बाद वह फिर दोस्ती कर लेता था। उसके इस दोगले व्यवहार से कभी-कभी मैं बहुत ज्यादा परेशान हो जाता था।'' मृदुल ने कहा, ''मेरी आदत हर किसी को आसानी से माफ करने की है। अगर कोई व्यक्ति एक बार गलती करता है और माफी मांगता है तो मैं इसे दिल पर नहीं लेता और माफ कर देता हूं, लेकिन अगर वही गलती बार-बार होती है और बार-बार माफी मांगी जाती है तो यह सही नहीं है। 

ऐसी गलती जानबूझकर की जाती है और किसी को भी बार-बार माफी सुनकर थकान महसूस होती है।'' मृदुल के 'बिग बॉस' सफर की बात करें तो वह हाल ही में घर से बाहर हुए। एक टास्क के तहत घर में आई ऑडियंस ने वोटिंग की और मृदुल को सबसे कम वोट मिले। इसके बाद उन्हें 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर कर दिया गया।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Mridul Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD