Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

बर्थडे स्पेशल : ओवेन विल्सन, एक ऐसा कलाकार जिसने झेले दुख तमाम, पर्दे से जाने फिर लौट के आने की कहानी शानदार

Special Day, Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:33 IST

हॉलीवुड के दमदार सितारे ओवेन विल्सन का जन्म 18 नवंबर को हुआ था। इन्हें हॉलीवुड के सबसे अनोखे कलाकारों में से एक माना जाता है। हल्की-सी मुस्कान, दिल को भेदने वाली आवाज और बेफिक्र अंदाज इन्हें उन सितारों में शामिल करते हैं जिनकी मौजूदगी ही सीन का टोन बदल देती है। लेकिन इस मोहक स्वभाव की परछाइयों में एक ऐसा निजी संघर्ष छिपा है, जिसने 2007 में उनकी पूरी दुनिया को हिला दिया था। 

ओवेन के जन्मदिन पर लोग अक्सर 'वेडिंग क्रैशर्स', 'शंघाई नून', 'स्टार्सकी एंड हच' और 'कार्स' में निभाई उनकी चमकती अदाकारी को याद करते हैं। पर उनकी कहानी सिर्फ हंसी-मजाक और आसान-सी कॉमेडी की नहीं है। उनके करियर की असल गहराई तब सामने आई जब दुनिया ने उनकी कमजोरियों को देखा और उनकी मजबूती को भी।

2007 की अगस्त में अचानक खबर आई कि ओवेन को अस्पताल ले जाया गया है। वह दौर उनके लिए बेहद कठिन था काम का दबाव, निजी जीवन के उतार-चढ़ाव, और लगातार सुर्खियों में रहने की थकान ने उन्हें भीतर तक बेचैन कर दिया था। वह इंसान, जिसे दुनिया हंसाने के लिए जानती थी, अंदर से किसी गहरी लड़ाई में उलझा हुआ था।

यह वह घटना थी जिसने हॉलीवुड को झकझोर दिया, क्योंकि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ओवेन विल्सन के खिलखिलाता चेहरा ऐसी चुप्पी और टूटन से गुजर रहा होगा। उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी। काफी दिनों बाद उन्होंने खुलासा किया कि वह 11 साल की उम्र के बाद से ही मौत के बारे में सोचने लगे थे, हालांकि उन्होंने इस बारे में अपने माता-पिता से कभी बात नहीं की थी। 

फीमेलफर्स्टडॉटकोडॉटयूके की रिपोर्ट के अनुसार, ओवेन का बड़ा भाई एंड्रयू 14 साल पहले उनके आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्थायी रूप से उनके साथ रहने लगे थे। अभिनेता ने कहा था, "आप जब बच्चे होते हैं तो बहुत सी चीजों के बारे में सोचते हैं। वैसे ही मैं मौत के बारे में लगभग 11 साल की उम्र से सोचने लगा था, और मुझे अपने माता-पिता के साथ इस बारे में बात करना याद नहीं था।"

खैर, 2007 की उस रात के बाद उनके परिवार और दोस्तों ने तुरंत उन्हें सहारा दिया, मीडिया की नजरों से दूर रखा, और उन्हें समय दिया कि वे खुद को फिर से जोड़ सकें। ओवेन ने भी चुपचाप, बिना सार्वजनिक बयानों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के, अपनी जिंदगी को दुरुस्त करने का रास्ता चुना। यही वह क्षण था जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी वे पहले से ज्यादा शांत, गहरे और संवेदनशील इंसान बनकर लौटे।

जब उस दर्दनाक सफर से निकले तो उन्होंने ऐसी फिल्में कीं जो उनकी परिपक्वता को दिखाती हैं, जैसे मार्ले एंड मी की भावनात्मक सादगी, नाइट एट द म्यूजियम की गर्मजोशी, और मिडनाइट इन पेरिस की नर्म जादुई दुनिया। यह उनकी वापसी नहीं, बल्कि एक नए ओवेन विल्सन का जन्म था!

 

Tags: Special Day , Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD