Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने 900 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Minister of Earth Sciences
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:52 IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र के लिए 924.33 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसके साथ ही 86.77 करोड़ रुपए की पूरी हो चुकी पीएमजीएसवाई सड़क योजनाओं का सामूहिक रूप से वर्चुअल उद्घाटन किया। 

इनमें से उधमपुर जिले की महत्वपूर्ण चन्नी मोड़ से लोअर सौंथन सड़क परियोजना है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र को जम्मू-कश्मीर के लिए मंजूर पीएमजीएसवाई परियोजनाओं का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिलता है। यही कारण है कि यह क्षेत्र सड़क विकास के मामले में लगातार देश के शीर्ष तीन जिलों में शामिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 के बाद क्षेत्रीय भेदभाव खत्म करने की ऐतिहासिक पहल का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आज इस इलाके में सड़कों का ऐसा जाल बिछ चुका है कि जिसे कभी “फुटपाथों का शहर” कहा जाता था, वह अब आधुनिक सड़क नेटवर्क का मॉडल बन रहा है। मंत्री ने आगे कहा, “इस निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों पर कुल व्यय 900 करोड़ रुपए से अधिक है। 

आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, वह 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि को दर्शाते हैं।” उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में संपर्क व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार लगातार लोगों की सुविधाओं का विस्तार कर रही है, जिससे देशवासियों को कोई परेशानी न हो।

इस दौरान नौगाम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हाल ही में हुए विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन, दोनों ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। विस्फोट की भी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। जल्द ही इस बारे में सही जानकारी मिल जाएगी, इसमें जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, सरकार किसी को छोड़ने वाली नहीं है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister of Earth Sciences

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD