Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

रोजाना एक संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर की आशंका होती है कम : शोध

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 11:34 IST

सर्दियों का मौसम आ चुका है और फलों की दुकानें संतरे से सजने लगी हैं। इस मौसम में खाया गया खट्टा-मीठा फल सेहत के लिए नेमत साबित हो सकता है। एक नई स्टडी में पाया गया है कि रोजाना एक संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर का खतरा काफी कम हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में किए गए इस अध्ययन में खट्टे फलों में मौजूद शक्तिशाली पोषक तत्वों पर प्रकाश डाला गया है। 

कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा की गई है। ये 48 वैश्विक रिसर्च पेपर्स की समीक्षा पर आधारित है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये निष्कर्ष दैनिक आहार में फलों और सब्जियों को शामिल करने के लंबे समय से ज्ञात लाभों को और पुख्ता करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन के अनुसार, रोजाना एक संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

जिसमें यह भी पता चला कि खट्टे फल धमनी रोग, मोटापा और मधुमेह के प्रबंधन में सहायक हो सकते हैं। समीक्षा में यह भी कहा गया है कि रोजाना पांच बार सब्जियों और फलों के साथ खट्टे फलों का सेवन करने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा 19 फीसदी तक कम हो सकता है। स्टडी के अनुसार संतरे में अन्य सभी खट्टे फलों की तुलना में सबसे अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। 

ये एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण हैं। संतरे में विटामिन सी, बी, ए और ई के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और प्राकृतिक शर्करा भी होती है। विशेष रूप से, विटामिन सी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और चूंकि मानव शरीर इसे उत्पन्न नहीं कर सकता, इसलिए भोजन के माध्यम से इसका नियमित सेवन आवश्यक है।

संतरे में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्जियत भी दूर करता है। शोध यह भी दर्शाते हैं कि संतरे का रस कोलेस्ट्रॉल को तोड़कर और उसे पित्त अम्लों में परिवर्तित करके पित्त पथरी के जोखिम को कम कर सकता है। संतरे के रस में लगभग 85 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

स्टडी के अलावा, वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड की रिपोर्ट्स भी साइट्रस फ्रूट्स को इन कैंसर से बचाव के लिए फायदेमंद बताती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह लाभ तभी मिलेगा जब संतरा पूरे रूप में खाया जाए, न कि जूस के रूप में, क्योंकि फाइबर का महत्व भी है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह अप्रत्यक्ष रूप से पाचन संबंधी समस्याओं और तनाव से संबंधित असुविधा को रोक सकता है।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD