Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिरसा मुंडा की जन्मभूमि को नमन करने पहुंचे हजारों लोग, सीएम बोले- 'धरती आबा' के आदर्शों को करें आत्मसात

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha, Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खूंटी , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 11:32 IST

महान जनजातीय नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत उनकी जन्मभूमि उलिहातू में शनिवार को हजारों लोग पहुंचे और उनकी स्मृतियों को नमन किया। उलिहातु स्थित बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम सहित कई विशिष्ट जन शामिल हुए। 

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने अल्पायु में मातृभूमि और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए जिस साहस का परिचय दिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जितनी बार आता हूं, धन्य हो जाता हूं। 'धरती आबा' (धरती पिता) बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर ही लंबी लड़ाई और कुर्बानियों के बाद अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना साकार हुई। हम उनके आदर्शों को हमेशा आत्मसात करके आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि आदिवासी और जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की ओर से कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज झारखंड 25 वर्ष का युवा राज्य बन चुका है और युवा शक्ति के सहयोग से झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 

शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और आधारभूत संरचना के विकास पर तेजी से काम चल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर में खुशहाली आए और जनता विकास यात्रा की भागीदार बने। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम और जनजातीय अधिकारों की लड़ाई में जो इतिहास रचा, वह भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। 

उन्होंने कहा, “उलिहातु की इस पवित्र भूमि पर आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बिरसा मुंडा के आदर्श, त्याग और संघर्ष हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।” समारोह में विधायक विकास सिंह मुंडा, रामसूर्या मुंडा, सुदीप गुड़िया, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha , Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD