Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पति का व्यवहार अच्छा, तो प्री मैच्योर डिलीवरी की संभावना कम : शोध

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 14:01 IST

शिशु मृत्यु दर की अक्सर मुख्य वजह प्री-टर्म बर्थ यानी शिशु का समय से पहले जन्म लेना माना जाता है। गर्भावस्था के 37 सप्ताह से पहले अगर डिलीवरी होती है तो कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होना भी लाजिमी होता है। हालांकि प्री-टर्म बर्थ को रोकने की कोई निश्चित व्यवस्था नहीं होती, लेकिन नए शोध ने कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने रख दिए हैं। 

इस शोध के नतीजे बताते हैं कि गर्भवती के साथी का आत्मविश्वास और उसका आत्मसम्मान यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है कि बच्चा स्वस्थ और समय पर पैदा होगा। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, मर्सिड ने 200 से अधिक जोड़ों (गर्भवती महिला और उसके पति) का अध्ययन किया। 

बायोसाइकोसोशल साइंस एंड मेडिसिन नामक पत्रिका में ये रिपोर्ट प्रकाशित की गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब पिता दृढ़ निश्चयी होते हैं और उनके आत्म-सम्मान का स्तर ज्यादा होता है, तो उनकी साथी गर्भावस्था के दौरान कम दबाव झेलती हैं। गर्भवती महिलाओं के ब्लड सैंपल्स का विश्लेषण सी-रिएक्टिव प्रोटीन के लिए किया गया, जो लिवर में बनता है। 

यह एक ब्लड मार्कर है और शरीर में इन्फेक्शन का लेवल बताता है। इसका संबंध प्री-टर्म बर्थ से होता है। अक्टूबर 2025 में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, शोध के दौरान जोड़ों से उनके आत्म-सम्मान स्तर के बारे में पूछा गया, और उन्होंने दूसरों से मिले भावनात्मक समर्थन और आत्मविश्वास के बारे में बताया। 

पाया गया कि जिन पुरुषों का सामाजिक रुतबा ठीक था और साथी का पूरा साथ देते थे उनकी पत्नियों को शारीरिक दिक्कत कम हुई, जिसका सीधा सा अर्थ रहा कि उनमें प्री टर्म बर्थ की समस्या नहीं हुई। इसके विपरीत, जिन महिलाओं के साथी सकारात्मक नहीं होते उनमें सूजन के लक्षण ज्यादा पाए गए और गर्भावस्था की अवधि भी कम रही, यानी प्री टर्म बर्थ की आशंका बढ़ गई। 

शोधार्थियों को उम्मीद है कि उनका शोध माता-पिता को यह समझने में मदद करेगा कि एक स्वस्थ बच्चे को दुनिया में लाने के लिए क्या करना चाहिए। अध्ययन की सह-लेखिका जेनिफर हैन-होलब्रुक के मुताबिक, "यह उन पहले अध्ययनों में से एक है जो दर्शाता है कि एक पिता की आंतरिक शक्तियां, जैसे कि उसका आशावादी होना और चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता का अजन्मे बच्चे पर भी असर पड़ता है।" 

मजबूत सामाजिक संबंधों को पहले भी स्वस्थ गर्भधारण और प्रसव से जोड़ा गया है। हैन-होलब्रुक के अनुसार, गर्भवती पिताओं की सकारात्मक भावनाएं दंपत्ति और बच्चे के लिए स्वस्थ घर और जीवन का मार्ग भी प्रशस्त कर सकती हैं।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD