Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केन्द्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने ई-सिनेप्रमाण पोर्टल पर मल्टीलिंगुअल मॉड्यूल किया शुरू

Central Board of Film Certification, CBFC, E Cinepramaan Portal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई/ चंडीगढ़ , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 13:02 IST

भारतीय फिल्म उद्योग के लिए प्रमाणन प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाने के उद्देश्य से, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बहुभाषी मॉड्यूल अब ई-सिनेप्रमान पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। मौजूदा प्रक्रिया के अतिरिक्त शुरू की गई इस वैकल्पिक सुविधा का उद्देश्य विभिन्न भारतीय भाषाओं में रिलीज़ होने वाली फिल्मों के प्रमाणन को सुव्यवस्थित और सरल बनाना है। 

इस सुविधा के माध्यम से आवेदक एक एकीकृत आवेदन द्वारा कई भारतीय भाषाओं में फ़िल्में जमा कर सकेंगे। इस मॉड्यूल के तहत प्रमाणित प्रत्येक फ़िल्म को एक मल्टीलिंगुअल प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिसमें प्रमाणित सभी भाषाओं का स्पष्ट उल्लेख होगा।

मल्टीलिंगुअल फ़िल्म प्रमाणन पहल का उद्देश्य बहुभाषीय रिलीज़ के लिए बनाई जा रही फ़िल्मों की प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाना है। यह पैन-इंडिया सिनेमा के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए फ़िल्म निर्माताओं को एक ऐसा एकीकृत तंत्र प्रदान करती है, जो विविध भाषाई दर्शकों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।

मल्टीलिंगुअल फ़िल्म प्रमाणन की मुख्य विशेषताएँ:

• ई-सिनेप्रमाण पोर्टल के माध्यम से एक ही आवेदन में सभी भाषा संस्करणों के लिए एक साथ आवेदन की सुविधा।

• एकल प्रमाणपत्र का निर्गमन, जिसमें सभी प्रमाणित भाषाओं का उल्लेख होगा।

• आवेदन की प्रक्रिया एक ही क्षेत्रीय कार्यालय (रीजनल ऑफिस) द्वारा की जाएगी।

केन्द्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड फ़िल्म उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप प्रमाणन प्रक्रिया में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और सुविधा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Central Board of Film Certification , CBFC , E Cinepramaan Portal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD