Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीबीएफसी की नवनियुक्त सदस्य ने राज्यपाल से भेंट की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan,Central Board of Film Certification, CBFC, Bharti Kuthiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Dec 2022

Last updated on: Dec 06, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राजभवन में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की नवनियुक्त सदस्य भारती कुठियाला ने भेंट की।राज्यपाल ने भारती कुठियाला को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने भारती कुठियाला और हिम सिने सोसाइटी को भविष्य में फिल्म से जुड़े विषयों पर और अधिक लगन और प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी महिला को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के लिए मनोनीत किया गया है जो गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर रंगमंच के लिए अलग विभाग बनाने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोक कलाओं को बढ़ावा देने से निश्चित रूप से स्थानीय कलाकारों को उचित मंच प्राप्त होगा।

इस अवसर पर भारती कुठियाला ने राज्यपाल को ‘हिम सिने सोसाइटी एक सोच’ संस्था की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, कलात्मक और नैतिक मूल्यों को फिर से स्थापित करना, हिमाचलियों के सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक हित एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। 

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य कला और सिनेमा में रुचि रखने वाले व्यक्तियों और फिल्म निर्माण में इच्छुक युवाओं को प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को स्वः लिखित पुस्तकों का एक सेट भी भेंट किया।इस अवसर पर हिम सिने सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अनुज पंत और सदस्य कपिल शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Central Board of Film Certification , CBFC , Bharti Kuthiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD