Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व कप जीत के बाद योगी आदित्यनाथ से दीप्ति शर्मा की मुलाकात

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh, Deepti Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 18:19 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्वकप में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी गई। बैठक में टीम के जज्बे, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा गया कि खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। 

इस दौरान भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने सीएम योगी से मुलाकात की।  सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से लखनऊ में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के पद पर तैनात हैं। कैबिनेट बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह जीत न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का भी स्रोत है।

महिला वनडे विश्व कप 2025 में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते दीप्ति शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाजा गया। दीप्ति 9 मुकाबलों में 22 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज रहीं। इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन, जबकि साउथ अफ्रीका के विरुद्ध फाइनल मैच में 58 रन की पारी भी खेली थी।

दीप्ति शर्मा ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में 58 रन बनाने के बाद 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। भारत ने यह मुकाबला 52 रन से अपने नाम किया था। इसी के साथ प्रदेश कैबिनेट ने दिल्ली में हाल ही में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की है। बैठक में कहा गया कि यह घटना देश की शांति और सुरक्षा पर हमला है। मुख्यमंत्री और कैबिनेट ने हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh , Deepti Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD