Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वैश्विक निवेशक समुदाय भारत के भविष्य में विश्वास व्यक्त करता रहता है : मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, US India Strategic Partnership Forum, USISPF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 17:41 IST

केंद्रीय विद्युत और आवासन और शहरी कार्य के मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अमरीका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के सदस्यों और प्रमुख व्यापार प्रतिनिधियों से मुलाकात की। श्री मनोहर लाल ने बातचीत के दौरान, ऊर्जा परिवर्तन, शहरी अवसंरचना विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना और डिजिटल अवसंरचना विस्तार सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय मिशनों का उल्‍लेख किया। 

उन्होंने नवाचार, निवेश और समावेशी विकास द्वारा संचालित विद्युत, आवास और शहरी क्षेत्रों को सुदृढ़ बनाने में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। केन्‍द्रीय मंत्री ने यूएसआईएसपीएफ सदस्यों और अग्रणी व्यापारिक हस्तियों से मिली मजबूत और सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक निवेशक समुदाय भारत के भविष्य में अपना विश्वास व्यक्त कर रहा है।

भारतीय विचार "वसुधैव कुटुम्बकम" (विश्व एक परिवार है) से प्रेरणा लेते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने साझा विकास, साझा जिम्मेदारी और साझा भविष्य के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया। बैठक में हरित हाइड्रोजन की सामर्थ्य, भारत और अमरीका के बीच पारेषण क्षेत्र में सहयोग, भारत से सौर मॉड्यूल का निर्यात, नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण समाधानों में अमरीका की कंपनियों द्वारा निवेश और भारत में आगामी डेटा केंद्रों के लिए विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस प्रतिनिधिमंडल में जेसी2 वेंचर्स के संस्थापक एवं सीईओ श्री जॉन चैम्बर्स तथा यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश अघी, यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री प्रभाकर राघवन, गूगल के मुख्य प्रौद्योगिकीविद् श्री जैक पी. विलियम्स, एक्सॉन मोबिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा रीन्यू के समूह अध्यक्ष श्री विक्रम कपूर सहित यूएसआईएसपीएफ के सदस्यों ने भाग लिया।

समापन के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-अमरीका ऊर्जा सहयोग में आई तेजी को स्वीकार किया। यह दशकों की मजबूत कूटनीतिक साझेदारी और सतत विकास एवं ऊर्जा सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , US India Strategic Partnership Forum , USISPF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD