Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में भारत नेट योजना: पंजाब बना देश का पहला राज्य जहां हर गांव में तेज़ी से पहुंचे रहा है इंटरनैट

KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 15:46 IST

पंजाब ने इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां संशोधित भारत नैट योजना पूरी तरह लागू हो चुकी है। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने आज BSNL के सीजीएम अजय कुमार करारा से यह पुरस्कार प्राप्त करते हुए कहा कि यह पंजाब के 3 करोड़ लोगों के लिए एक नई सुबह है। 

राज्य के 43 ब्लॉकों में तेज ब्रॉडबैंड इंटरनैट पहुंच चुका है और नवंबर के अंत तक हर गांव डिजिटल भारत से जुड़ जाएगा। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। जब पूरा देश डिजिटल इंडिया की बात कर रहा है, तब पंजाब ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर भी लागू हो सकती है। 

1000 किलोमीटर से अधिक फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है। यह दूरी लुधियाना से दिल्ली की 10 गुना से भी ज्यादा है। हर गांव, हर पंचायत, हर घर तक इंटरनैट पहुंचाने का यह अभियान पंजाब की दृढ़ इच्छाशक्ति को दिखाता है। इस योजना का सबसे बड़ा असर पंजाब के किसानों पर पड़ेगा। राज्य की 60 फीसदी आबादी खेती पर निर्भर है। 

अब किसान घर बैठे मंडी के भाव जान सकेंगे, मौसम की सटीक जानकारी पा सकेंगे और अपनी फसल को सीधे खरीदारों से जोड़ सकेंगे। MSP, PM-KISAN जैसी योजनाओं की जानकारी और आवेदन अब मोबाइल पर ही हो जाएगा। बिचौलियों का खेल खत्म होगा और किसान की आमदनी सीधे बढ़ेगी।

पंजाब के युवाओं के लिए यह योजना रोजगार का नया रास्ता खोलेगी। आज देश भर में लाखों नौकरियां ऑनलाइन हैं - डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, डाटा एंट्री। पर गांव में इंटरनैट न होने से पंजाब के युवा इन अवसरों से वंचित रह जाते थे। 

अब जालंधर हो या फाज़िल्का, अमृतसर हो या मुक्तसर, हर जगह के युवा समान अवसर पाएंगे। विदेश जाने की मजबूरी खत्म होगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह योजना क्रांतिकारी साबित होगी। पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 30 लाख बच्चों को अब वही शिक्षा मिलेगी जो शहरों के महंगे स्कूलों में मिलती है। 

ऑनलाइन क्लासेस, यूट्यूब पर IIT के प्रोफेसरों के लेक्चर, मुफ्त कोर्सेस - सब कुछ अब गांव के बच्चों की पहुंच में होगा। यह गरीब और अमीर के बीच की खाई को कम करेगा। स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा बदलाव आएगा। पंजाब के दूर-दराज के इलाकों में जहां डॉक्टर नहीं पहुंचते, वहां टेलीमेडिसिन से इलाज संभव होगा। 

PGI चंडीगढ़ या अमृतसर के बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉल पर सलाह ली जा सकेगी। समय पर इलाज से जानें बचेंगी। यह योजना सचमुच जीवनदायी साबित होगी। महिलाओं के लिए यह योजना सशक्तिकरण का माध्यम बनेगी। घर बैठे व्यापार, ऑनलाइन कोर्स करना, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना - सब कुछ अब आसान होगा। 

पंजाब की महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह सामाजिक बदलाव की शुरुआत है। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने इस उपलब्धि को पंजाब की जनता का सामूहिक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि पंजाब के सपनों को पंख देने का माध्यम है। 

पठानकोट के सीमावर्ती गांव रामकलवां तक वाई-फाई पहुंचना यह साबित करता है कि सरकार की प्रतिबद्धता कितनी मजबूत है। यह पुरस्कार हर पंजाबी का है जो प्रगतिशील और आधुनिक पंजाब का सपना देखता है।

 

Tags: KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD