Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस

18 नवंबर को गुरुद्वारा सिंह सभा में होगा महान कीर्तन समारोह - डॉ. प्रीति यादव

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 14:52 IST

“हिन्द दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा आयोजित स्मृति समारोहों की श्रृंखला के तहत पटियाला के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फव्वारा चौक के पास, 18 नवंबर को शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे तक महान कीर्तन समारोह आयोजित किया जाएगा।”यह जानकारी देते हुए जिले की डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि 21 नवंबर को पटियाला जिले में पहुंचने वाले महान नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने दोनों आयोजनों की तैयारियों के संबंध में जिला अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद श्री गुरु सिंह सभा में संगत के लिए पार्किंग, जोड़ा घर, लंगर आदि सहित गुरुद्वारा साहिब के बाहर सड़क और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ ए.डी.सी. दमनजीत सिंह मान, सिमरप्रीत कौर, एस.पी. वैभव चौधरी, पलबिंदर सिंह चीमा, एस.डी.एम. किरपालवीर सिंह और हरजोत कौर भी उपस्थित थे।

डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि 18 नवंबर के कीर्तन समारोह के अवसर पर भाई दविंदर सिंह जी (सोहाणा साहिब) सहित श्री दरबार साहिब अमृतसर से रागी जत्थे और पंथक विद्वान श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई दयाला जी, भाई मति दास जी और भाई सती दास जी के 350वें महान शहीदी दिवस तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें गुरुगद्दी दिवस के इतिहास पर प्रवचन देंगे। साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब जी की गुरबाणी की व्याख्या से संगत को जोड़ा जाएगा। उन्होंने समस्त संगत से इस महान कीर्तन दरबार में बढ़-चढ़कर उपस्थित होने की अपील की।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की सदाबहार विरासत को नमन करते हुए 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान से आयोजित कर रही है। इन कार्यक्रमों को लेकर जिले की संगत में विशेष उत्साह है और जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा से किए जा रहे हैं। 

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की तैयारियों में कोई कमी न रहे।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD