Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

एस.सी. भाईचारे के कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता : डॉ. बलजीत कौर

एस.सी. सब-प्लान की राशि के उपयोग पर सख्त निगरानी के निर्देश

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 12:02 IST

पंजाब की समाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और समाज के हाशिए पर बसे वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने समाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एस.सी. सब-प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी विभाग शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि जारी की गई राशि में से अनुसूचित जाति समुदाय के हित में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि एस.सी.एस.पी. बजट का उपयोग केवल अनुसूचित जाति भाई चारे के कल्याण के लिए ही किया जाए और विभागीय अधिकारी इस बजट के अंतर्गत हो रहे कार्यों की सख्त निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय विभाग आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और वंचित लोगों के हितों की रक्षा हेतु कार्य करता है, इसलिए इन योजनाओं को लागू करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसरों के सिद्धांतों में पूर्ण विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर पिछड़े और हाशिए पर बसे वर्गों के जीवन में सुधार लाना है। पंजाब सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रह जाए और हर घर तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।

इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, ‘आशीर्वाद योजना’, तथा डॉ. बी. आर. अम्बेडकर भवनों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टलों पर प्राप्त सभी आवेदनों की शीघ्र सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 

विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस.सी. स्टूडेंट्स स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पोर्टल पर अब तक लगभग 2.45 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया जारी है। डॉ. बलजीत कौर ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर जिले में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस मौके पर विभाग के प्रमुख सचिव श्री वी.के. मीना, अतिरिक्त सचिव श्री रविंदर सिंह, निदेशक श्रीमती विम्मी भुल्लर, उपनिदेशक श्री संजीव कुमार मन्नण, नोडल अधिकारी रविंदरपाल सिंह, सुखसागर सिंह, हरपाल सिंह गिल तथा श्रीमती लिवप्रीत कौर अनुसंधान अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD