Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिमाचल प्रदेश को बी.आर.ए.पी.-2024 में ‘टॉप अचीवर’ का दर्जा

ऽ पहाड़ी राज्य हिमाचल ने औद्योगिक क्षेत्र में हासिल की एक और बड़ी उपलब्धिः मुख्यमंत्री

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Jitin Prasada, Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 11:57 IST

औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा संचालित बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान-2024 में ‘टॉप अचीवर राज्य’ घोषित किया गया है। यह सम्मान राज्य को कंस्ट्रक्शन परमिट एनब्लेर्स, स्वास्थ्य क्षेत्र और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। 

हिमाचल ने 100 में से 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह पुरस्कार केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग समागम-2025 में प्रदान किया गया, जिसे राज्य की ओर से प्रधान आवासीय आयुक्त अजय यादव और महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सिरमौर रचित शर्मा ने प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि के लिए उद्योग विभाग की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में अनेक निवेशकदृहितैषी सुधारात्मक पहलें की गई हैं। 

इन पहलों का उद्देश्य एक पारदर्शी, कुशल और अनुकूल व्यावसायिक वातावरण विकसित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य ने कंस्ट्रक्शन परमिट एनब्लेर्स, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में अनेक सकारात्मक पहल की हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सभी क्षेत्रों में किए जा रहे सुधार उद्यमियों और एमएसएनई के लिए वास्तविक सुविधा प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश से संबंधित स्वीकृतियां समयबद्ध प्रदान की जा रही हैं, जिससे निवेशकों को त्वरित और सुचारू सेवाएं मिल सकें। साथ ही मौजूदा सिंल विंडो प्रणाली को नए सिंल विंडो प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे प्रक्रियाएं और अधिक तकनीक सक्षम, पारदर्शी और तीव्र गति से संचालित हो रही हैं तथा राज्य में ईज ऑफ़ डुइंग बिजनेस को और सुदृढ़ किया गया है।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह सम्मान राज्य की सुधार-उन्मुख शासन व्यवस्था और उद्योग-हितैषी दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पारदर्शी, तकनीक सक्षम और निवेश अनुपूर्ण बनाने का निरंतर प्रयास किया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) आर. डी. नजीम ने कहा कि अनुमतियों के डिजिटलीकरण और जवाबदेही के सुदृढ़ीकरण से हिमाचल ने एक विश्वसनीय औद्योगिक वातावरण तैयार किया है। राज्य में सिंगल विंडो प्रणाली के तहत 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 

इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी 2019, एमएसएमई नीति 2023 और स्टार्टअप नीति 2022 के माध्यम से नवाचार, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Jitin Prasada , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD