Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नीति निर्माण के लिए सटीक एवं समेकित डेटा नितांत अनिवार्यः डॉ. अभिषेक जैन

केलांग में अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा कार्यशाला आयोजित

 Dr Abhishek Jain, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Kiran Bhadana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 15:12 IST

राज्य की सांख्यिकीय गतिविधियों में समन्वय, पारदर्शिता एवं दक्षता को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत आज लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में सचिव वित्त, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी तथा योजना डॉ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि सटीक एवं समेकित डेटा नीति निर्माण की रीढ़ है और सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सफलता डेटा की विश्वसनीयता, समयबद्धता तथा पारदर्शिता पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि सांख्यिकीय आंकड़े और डेटा यह दर्शाते हैं कि लाहौल-स्पीति जिला विकास के विभिन्न संकेतकों में कहां स्थित है और ये जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा सकल घरेलू उत्पाद की स्थिति को भी प्रतिबिंबित करते हैं।उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित आंकड़ों का विस्तृत अध्ययन करें ताकि विकास के रुझानों को समझकर योजनाओं और क्रियान्वयन के स्तर पर सुधार किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधारों और नीति निर्धारण में डेटा का वैज्ञानिक उपयोग किया जाना चाहिए ताकि विकास के लक्ष्यों को प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने जिला लाहौल-स्पीति को पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व व पर्यावरण संरक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा अपराध मुक्त होने पर बधाई दी तथा इसमें निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने ई-ऑफिस तथा आधार नवीनीकरण में सुधार करने के निर्देश भी दिए। डॉ. जैन ने कहा कि प्रत्येक विभाग प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दे और इसके लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास के प्रमुख आंकड़े संतोषजनक बने रहें, इसके लिए प्रत्येक विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए और जहां कमी हो, वहां सुधार किया जाना अनिवार्य है। 

उन्होंने स्थानीय उत्पादों, कृषि, बागवानी और हस्तशिल्प क्षेत्रों के रुझानों को बेहतर समझने तथा सुधारने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासन, बागवानी, कृषि उत्पादन और हस्तशिल्प जैसे विषयों पर अनुसंधान के लिए छोटे शोध समूह बनाए जाएं और स्थानीय उत्पादों के विपणन एवं ब्रांडिंग को बढ़ावा दिया जाए।

डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि कार्यशालाएं केवल सैद्धांतिक ज्ञान का मंच नहीं होतीं बल्कि सीखने, विचार-विनिमय और नीतिगत दिशा तय करने का प्रभावी माध्यम भी होती हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि डेटा आधारित निर्णय प्रणाली प्रशासनिक उत्तरदायित्व को बढ़ाकर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करती है और इस प्रकार की कार्यशालाएं स्थानीय स्तर पर डेटा को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होती हैं। 

आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा ने कहा कि डेटा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुशासन का मूल आधार है। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में आवश्यक डेटा आवश्यकताओं पर प्रस्तुतियां दी गईं। सत्र के उपरांत प्रतिभागियों के लिए एक रोचक क्विज भी आयोजित की गई जिसने ज्ञान वृद्धि के साथ प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह को भी प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, सांख्यिकी विशेषज्ञों एवं प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।

 

Tags: Dr Abhishek Jain , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Kiran Bhadana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD