Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'बिग बॉस 19' में 'राजनीति का महासंग्राम', आरोप-प्रत्यारोप से बढ़ेगा घरवालों के बीच घमासान

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:54 IST

'बिग बॉस 19' अब फिनाले के करीब बढ़ रहा है। ऐसे में घरवालों के लिए खेल का नियम पूरी तरह बदल दिया गया है। इस बार कैप्टेंसी टास्क भी बेहद दिलचस्प देखने को मिला, जिसकी थीम 'पॉलिटिकल पार्टीज' पर थी। इस टास्क में तीन पार्टी लीडर बनाए गए, गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद और शहबाज बदेशा। 

अपकमिंग एपिसोड में इन तीनों पार्टियों के बीच जमकर घमासान देखने को मिलेगा। जियो हॉटस्टार ने 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो जारी किया, जिसमें बिग बॉस घोषणा करते हैं कि कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने के लिए आपको घर में राजनीति खेलनी होगी।

इसके बाद गौरव, कुनिका और शहबाज को तीन पार्टियों का लीडर बनाया जाता है और तीनों को एक-दूसरे की पार्टी के खिलाफ भाषण देने के लिए कहा जाता है। अपने भाषण के जरिए इन तीनों लीडर को दूसरे कंटेस्टेंट्स को अपनी पार्टी की तरफ खींचना होगा।

टास्क की शुरुआत में अमाल और शहबाज पर निशाना साधते हुए कुनिका और फरहाना ने कहा, 'पूरे देश में गूंज है, शहबाज अमाल की पूंछ है'... ये सुनकर शहबाज भड़क जाते हैं और फरहाना पर चिल्लाने लगते हैं। वहीं, जब गौरव की बारी आती है, तो वह कुनिका और फरहाना को रोस्ट करते हुए कहते हैं, 'सिर के नीचे कंधा है, गाली देना इनका धंधा है।'

पूरा टास्क एक जंग के मैदान में बदल जाता है। शो में राजनीति की हवा के साथ, आरोप-प्रत्यारोप घर का माहौल तनावपूर्ण बना देते हैं। बता दें कि गौरव की पार्टी में मृदुल तिवारी और प्रणित शामिल हैं। कुनिका की पार्टी में फरहाना और तान्या हैं, जबकि शहबाज की पार्टी में मालती और अशनूर हैं।

इसके अलावा, मिड-वीक एविक्शन भी होगा, जिससे घरवाले और दर्शक हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि घर के गार्डन एरिया में लाइव ऑडियंस आएगी, जो एविक्शन के लिए वोट करेगी। इन वोटों के आधार पर तय होगा कि कौन घर से बेघर होगा।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD