Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

हमारी नई उद्योग नीति के प्रभाव से मात्र 10 महीनों में 7.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त : विष्णुदेव साय

Vishnu Deo Sai, BJP, Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:20 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को प्रदेश में नई उद्योग नीति लाए जाने और 10 महीने में करीब साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए जाने की जानकारी दी। साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अहमदाबाद की पावन भूमि में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया गया। 

हम अपने प्रदेश में नई उद्योग नीति लाएं हैं, जो कि बेहद कारगर साबित हो रही है। 10 महीने में करीब साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं।" उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा, "आज भी हमारे गुजरात प्रदेश के सभी उद्यमी पहुंचे हुए हैं। करीब 8 कंपनियों से एमओयू हुआ है और 33 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव मिले हैं।" 

छत्तीसगढ़ के सीएम ने निवेश प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि छतीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में खनीज संपदा मौजूद है। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, "कोयला, बिजली, पानी और मैनपावर के साथ हमारा राज्य उद्योग के लिए एक बहुत ही अच्छा एनवायरमेंट उपलब्ध करवाता है।

हम इन सभी कंपनियों का अभिनंदन करते हैं।" सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में इंवेस्टर कनेक्ट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग उद्योग को आगे बढ़ाने को लेकर वे वाडीलाल ग्रुप के प्रबंध निदेशक देवांशु गांधी से मिले। 

इस मुलाकात में प्रदेश में आइसक्रीम, फ्रोजन फूड व अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्माण की इकाई स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की गई।" एक दूसरी पोस्ट में साय ने कहा, "अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट के दौरान टोरेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष जिनल मेहता से मुलाकात हुई।

उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक वातावरण और निवेश अनुकूल नीतियों की सराहना की और छत्तीसगढ़ में विद्युत क्षेत्र में 22,900 करोड़ रुपए और फार्मा सेक्टर में 200 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।"इस बीच, विष्णुदेव साय ने गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में शामिल होने को लेकर भी जानकारी दी।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "गुजरात में हमारे देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर पर भारत पर्व मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर के राज्यों की भागीदारी देखी जा रही है। छतीसगढ़ बीते दिन 10 नवंबर को भारत पर्व में शामिल हुआ। इस आयोजन में छतीसगढ़ का पैवेलियन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए।"

 

Tags: Vishnu Deo Sai , BJP , Bharatiya Janata Party , Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD