Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद गुंडों से भिड़ती नजर आई नीलम, 'मनमोहनी' बन जीता फैंस का दिल

Bhojpuri, Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Neelam Giri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 15:15 IST

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नीलम गिरी जल्द ही अपनी नई फिल्म 'मनमोहनी' के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर में नीलम गिरी का दमदार और तेज-तर्रार अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सतेंद्र सिंह भी हैं, जिनके साथ वह रोमांस करती दिख रही हैं। 

ट्रेलर में नीलम गिरी मोहनी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो मजबूत और साहसी होती है। वह परिवार और अपनों के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि मोहनी पिता मुरली प्रसाद के साथ रहती हैं। मुरली प्रसाद एक मूर्तिकार हैं और लोग उनकी मूर्तियों को खरीदने के लिए मोटी रकम देने को तैयार रहते हैं। 

पिता के लिए अपनी पत्नी की मूर्ति बेहद खास होती है। वह उसे कभी नहीं बेचना चाहता। बावजूद इसके लोग उस मूर्ति को खरीदने के लिए आते हैं और बेचने का दबाव बनाते हैं। इसके बाद के सीन में दिखाया जाता है कि मोहनी के पिता की तबीयत बिगड़ जाती है और डॉक्टर इलाज के लिए पांच लाख रुपए मांगते हैं। 

मोहनी पैसे जुटाने के लिए हर संभव प्रयास करती है और अपने सम्मान के लिए कठिन फैसले लेने को तैयार होती है। लेकिन पिता की मौत और उसकी वजह से आई मुश्किलें मोहनी के जीवन में भूचाल ला देती हैं। ट्रेलर के कई इमोशनल सीन्स को बखूबी तरीके से दिखाया गया है।

नीलम गिरी को हाल ही में 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां वह पिछले 'वीकेंड का वार' में एविक्ट हो गई। फिनाले से महज चार हफ्ते पहले ही उनका सफर खत्म हो गया। शो से बाहर आने के बाद उनकी फिल्म 'मनमोहनी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

'मनमोहनी' फिल्म का निर्माण रवींद्र सिंह ने किया है। इसे राज कुमार ने डायरेक्ट किया है। कहानी सभा वर्मा ने लिखी है और म्यूजिक रितेश ठाकुर ने दिया है। इसके गानों के बोल सोनू श्रीवास्तव ने लिखे हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Neelam Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD