Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताहीः कुलदीप सिंह पठानिया

विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 12:37 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सी०सी०टी०वी० तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सत्र के दौरान तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

सुरक्षा पूर्व की भांति चाक चैबंद रहेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जारी किए गए शासकीय पास प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे ताकि सुरक्षा कर्मियों को फ्रिस्किंग की कम से कम आवश्यकता रहे। सोमवार को तपोवन विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चैदहवीं विधान सभा का दसवां सत्र 26 नवंबर , 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र में कुल 8 बैठकें होगी तथा 04 दिसम्बर, 2025 का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। सत्र के दौरान 29 नवम्बर तथा 30 नवंबर 2025 को अवकाश रहेगा। इस वर्ष में बजट सत्र में 15, मानसून सत्र में 12 तथा शीतकालीन सत्र में आठ बैठकों के साथ कलेंडर वर्ष में कुल 35 बैठकें पूर्ण हो जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि यह विधानसभा सत्र तपोवन में आयोजित होने वाला सबसे लंबा सत्र होगा इससे पहले 2005 में सात दिनों का सत्र धर्मशाला में आयोजित किया गया था। उन्होने कहा कि शीतकालीन सत्र की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन जिलाधीश काँगडा की अध्यक्षता में पहले भी बैठकें कर चुका है लेकिन सत्र के दृष्टिगत आज उनकी अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें जिला प्रशासन के हर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

तपोवन भवन में मुरम्मत तथा साफ- सफाई का कार्य समय रहते पूर्ण किया जाएगा। सत्र में भाग लेने आ रहे पक्ष तथा प्रतिपक्ष के माननीय सदस्यों की ठहरने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेस तथा एक डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टॉफ के कर्मचारी भी तपोवन परिसर में डयूटी पर तैनात रहेंगे।

विधान सभा भवन के अन्दर मोबाईल, लैपटॉप तथा अन्ध इलैक्ट्रॉनिक वस्तु के ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर को कृत्रिम दुधिया रोशनी से सुसज्जित किया जाएगा। जिलाधीश काँगड़ा, पुलिस अधीक्षक काँगड़ा, उप-निदेशक पर्यटन, महाप्रवन्धक दूर संचार धर्मशाला, मुख्य चिकित्सक अधिकारी धर्मशाला, आयुक्त नगर निगम धर्मशाला, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण (विद्युत), उप निदेशक जन सम्पर्क विभाग धर्मशाला तथा क्षेत्रिय प्रबन्धक पथ परिवहन निगम धर्मशाला को सत्र से सम्बन्धित कार्य समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है ताकि सत्र का कार्य बिना व्यवधान के अविलम्ब चलता रहे। 

इस अवसर पर मंडलायुक्त विनोद कुमार, विधानसभा सचिव, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD