Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का समापन

मेट्रो सेवा के विस्तार के साथ लास्ट लाइन कनेक्टिविटी पर रहेगा विशेष महत्व- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Tokhan Sahu
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 09 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 17:30 IST

केंद्रीय आवासन, शहरी एवं विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के भीड़भाड़ वाले शहरों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेट्रो सेवा का विस्तार किया जा रहा है। अब मेट्रो के लाइसेंस के साथ लास्ट लाइन कनेक्टिविटी का लाइसेंस अलग से लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी, मेट्रो सेवा के लाइसेंस में ही उक्त लाइसेंस प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। 

उन्होंने लास्ट माइल कनेक्टिविटी के महत्व पर जोर दिया, खासकर व्यस्त शहरों में, ताकि लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। केंद्रीय मंत्री आज गुरुग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन के समापन समारोह में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधिगण को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि तीन दिन तक चले इस सम्मेलन में केवल विचार-विमर्श ही पर्याप्त नहीं रहा बल्कि उन विचारों को व्यवहार में लाना भी आवश्यक है। उन्होंने ई-वाहनों की संख्या बढ़ाने और इससे जुड़ी चुनौतियों जैसे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा की। 

उन्होंने बताया कि भारत में बिजली की कमी नहीं है, बल्कि सरप्लस है, इसलिए चार्जिंग स्टेशन के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने सुपरचार्जर जैसी नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जो कम समय में वाहनों को चार्ज कर सकें। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत की शहरी आबादी में बढ़ोत्तरी होगी तो उसके लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से नवाचार पद्धति के साथ काम करना है। उन्होंने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और क्यूआर कोड के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके।

श्री मनोहर लाल ने दिल्ली जैसे बड़े शहरों में पार्किंग की समस्या का भी जिक्र किया और कहा कि इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सम्मेलन में अगले वर्ष की कॉन्फ्रेंस के लिए भी कुछ सुझाव दिए, जिसमें नए विषयों को शामिल करना और डिजिटल एक्सेसिबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। 

उन्होंने सम्मेलन में देश भर से पहुंचे प्रतिनिधिगण को विश्वास दिलाया कि 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस में रखे गए विचारों व सुझावों को वे अपनी मंत्रालय स्तर पर लागू करने की जिम्मेदारी लेते हैं ताकि इस कांफ्रेंस का उद्देश्य सार्थक हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सरकार काम कर रही है और हर पहलू से बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सरकार अपनी जिम्मेवारी सजगता से निभाएगी।  इसी दिशा में कार्य करें, ताकि भारत के शहर न केवल स्मार्ट बल्कि स्थायी और जन-केंद्रित विकास के उदाहरण बन सकें।

शहरी परिवहन में उत्कृष्टता के लिए शहरों को किया गया सम्मानित

 शहरी परिवहन में श्रेष्ठ प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और नगर प्राधिकरणों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने विजेता शहरों और संस्थानों को पुरस्कार प्रदान किया। 

सम्मेलन के दौरान ‘सिटी विद द बेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ का पुरस्कार मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड चेन्नई को प्रदान किया गया, जबकि बीआरटीएस कम्पनी लिमिटेड हुबली-धारवाड़ को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ‘सिटी विद द बेस्ट नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट’ श्रेणी में उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड उदयपुर को विजेता घोषित किया गया और त्रिशूर (स्टेट मिशन मैनेजमेंट) को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ। ‘सिटी विद द मोस्ट इनोवेटिव फाइनेंसिंग’ श्रेणी में मुनसिपल कॉर्पोरेशन पिंपरी चिंचवाड़ को विजेता घोषित किया गया। 

इसी प्रकार, ‘सिटी विद द बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव’ का सम्मान तेलंगाना रिन्यूबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटिड (टीजीआरईडीसीओ) हैदराबाद को प्राप्त हुआ, जबकि कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड कोच्चि को प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। ‘मेट्रो रेल विद द बेस्ट मल्टी मॉडल इंटिग्रेशन’ का पुरस्कार चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड चेन्नई को दिया गया और ‘मेट्रो रेल विद द बेस्ट पैसेंजर सर्विस’ में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन दिल्ली को विजेता घोषित किया गया, जबकि चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन चेन्नई को इस श्रेणी में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

‘रनिंग ट्रॉफी फॉर द स्टेट/यूटी इंप्लीमेंटिंग द बेस्ट अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (पिछले वर्ष)’ के लिए वेस्ट बंगाल इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड कोलकाता तथा कर्नाटका स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन मैसूर को विजेता घोषित किया गया और कैपिटल रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट (सीआरयूटी) भुवनेश्वर को विशेष उल्लेख मिला। स्पेशल अवार्ड फॉर ट्रैफिक मैनेजमेंट में आइजोल (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग मिजोरम) को विशेष अवार्ड दिया गया।

अन्य विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को मिला सम्मान

इनोवेशन, रिसर्च और एग्जीबिशन के क्षेत्र में खास योगदान के लिए को रिवर प्राइवेट लिमिटेड, कजाम एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम तथा रास्ता एआई को क्रमश:  प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए एक लाख के पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों के लिए प्रमाण पत्र और 20 हज़ार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

जिसमें आईआईटी दिल्ली से गोंगल्ला वामसी, आईआईटी मद्रास से अभिरामी कृष्ण अशोक तथा आईआईएससी बैंगलोर से हरेंद्र प्रताप ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सम्मेलन के दौरान आयोजित एक्जीबिशन में पहले स्थान पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, दूसरे स्थान पर  महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और तीसरे स्थान पर  स्पेन एम्बेसी रहे।

पीएम ई-बस सेवा का लोगो और आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री(पीएम) ई-बस सेवा का लोगो और आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के शहरी परिवहन क्षेत्र में एक नई क्रांति का प्रतीक है, जो न केवल सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ और आधुनिक बनाएगी बल्कि शहरों में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

अर्बन एक्सेसिबिलिटी एंड लायबिलिटी इन डिजिटल एज थीम के साथ भुवनेश्वर में आयोजित होगा 19वां यूएमआई

समापन सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की कि आगामी 19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन का आयोजन उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर शहर में किया जाएगा। अर्बन एक्सेसिबिलिटी एंड लायबिलिटी इन डिजिटल एज थीम के साथ यह सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, तमिलनाडु के परिवहन एवं विद्युत मंत्री एस.एस.शिवाशंकर, राजस्थान के शहरी आवास मंत्री झाबर सिंह, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटीकिथला, शहरी विकास विभाग हरियाणा के प्रधान सलाहकार श्री डी.एस. ढेसी, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में ओ.एस.डी. श्री जयदीप, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे, दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विकास कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Tokhan Sahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD