Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हिमाचल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

सरकार निर्दलीयों के बूते ही बनाई जा सकेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

z ¼çÚÄææ ‹ØêÁ (çßÁØð‹ÎÚU àæ×æü)

शिमला , 19 Nov 2012

Last updated on: Nov 19, 2012, 00:00 IST

बेशक हिमाचल के चुनाव नतीजों की घोषणा में अभी लगभग एक महीना बाकी है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने संभावित निर्दलीय विधायकों का जुगाड़ शुरू कर दिया है। उनकी बोलियां तय की जा रही हैं और राज्य के बाहर रिजॉर्ट बुक कराए जा रहे हैं। कारण, खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि जनादेश त्रिशंकु हो सकता है। लिहाजा सरकार निर्दलीयों के बूते ही बनाई जा सकेगी। किसी भी पार्टी को अधिकतम 32 सीटें दी गई हैं। केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां आजकल हिमाचल के विभिन्न शहरों में सक्रिय हैं। मतदान से एक-दो दिन पहले भी खुफिया एजेंसियों ने रपट तैयार की थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को 28 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा का गणित भी लगभग इतना ही बताया जा रहा है। एजेंसियों का यह दावा जरूर है कि भाजपा के मिशन रिपीट के आसार नगण्य हैं। सूत्रों का मानना है कि यदि भाजपा हारती है तो उसकी बुनियादी वजह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पिछडऩा और कांग्रेस का शिमला और सोलन जिलों में अच्छी सीटें जीतना होगी। एक कारण यह भी है कि भाजपा के ही बागी ज्यादातर जीतने की स्थिति में हैं। इस तरह हिमाचल के चुनाव नतीजे त्रिशंकु हो सकते हैं। सूत्रों ने खुलासा किया कि मतदान से पहले भी करीब 140 बूथों पर करीब 8000 लोगों से बात करने के बाद खुफिया एजेंसियों ने जो रपट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तक पहुंचाई थी, उसका आकलन भी ऐसा ही था कि जनादेश ‘फोटोफिनिश’ हो सकता है, यानी दोनों दलों की जीत-हार के बीच बहुत थोड़ा-सा अंतर होगा। हालांकि उस रपट में भाजपा के पक्ष में लाभ की स्थिति बताई गई थी। सूत्र बताते हैं चूंकि त्रिशंकु जनादेश के ठोस आसार हैं, लिहाजा भाजपा और कांग्रेस ने संभावित विधायकों की बोलियां अभी से तय करनी शुरू कर दी हैं। एक सूत्र ने फिलहाल बोली दो करोड़ रुपए तक की बताई। हालांकि इसकी पुष्टि संभावित विधायक ने नहीं की। खुफिया रपटों के मुताबिक हिमाचल चुनावों में पांच-सात निर्दलीय विधायक जीत कर आ सकते हैं। हिलोपा और बसपा के जीतने वाले विधायकों को भी इसी वर्ग में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार सुजानपुर से राजेंद्र राणा, गंगथ से मनोहर धीमान, जवाली से संजय गुलेरिया, नाहन से सदानंद, भूपेंद्र चौहान और एक विधायक शिमला के इलाके से निर्दलीय तौर पर जीत सकते हैं। सूत्र नूरपुर के राकेश पठानिया और कांगड़ा के काजल की भी संभावनाएं जता रहे हैं, लेकिन मुकाबला टफ भी बता रहे हैं। पहली बार खुफिया एजेंसियां मान रही हैं कि हिमाचल का यह चुनाव बहुत धुंधला-सा है, लिहाजा अनिश्चित भी है। उन्होंने यह बार-बार दोहराया है। बहरहाल सूत्रों के मुताबिक निर्दलीय विधायकों को फांस कर रखने के मद्देनजर दोनों दलों ने हिमाचल के बाहर रिजॉर्ट बुक कराने भी शुरू कर दिए हैं। एक रिजॉर्ट बंगलूर में बताया जाता है, लेकिन दोनों ही दलों के नेताओं ने इसे कबूल नहीं किया है। हालांकि यह सूचना ऐसे संभावित विधायक के जरिए आई है, जिस पर भाजपा ने डोरे डालने जारी रखे हैं। मुख्यमंत्री के सूत्र भी उससे मुलाकात कर चुके हैं।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD