Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

तोखन साहू ने राष्ट्रीय शहरी कॉन्क्लेव 2025 का समापन किया

पहाड़ी शहरों के लिए ₹1,000 करोड़ के फंड की घोषणा और प्रमुख शहरी पहलों की शुरुआत

Tokhan Sahu, Bharatiya Janata Party, BJP, National Urban Conclave 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 15:18 IST

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू ने आज यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2025 का समापन किया। राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2025 के दूसरे और अंतिम दिन विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए वैचारिक रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श जारी रहा।

इस सम्मेलन में शहरी शासन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और आवास पारिस्थितिकी तंत्र जैसे तीन प्रमुख विषयों पर तकनीकी विचार-विमर्श केंद्रित रहा। शहरी शासन पर आयोजित सत्र में, विशेषज्ञों ने प्रभावी और भविष्य के लिए तैयार शहरी शासन को स्थापित करने हेतु संस्थागत विचारों पर विचार-विमर्श किया। 

चक्रीय अर्थव्यवस्था पर आयोजित सत्र में अपशिष्ट धाराओं को संसाधनों में बदलने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही यह भी पता लगाया गया कि चक्रीय अर्थव्यवस्था को एक सुसंगत नीति के रूप में कैसे बढ़ाया जा सकता है। आवास पारिस्थितिकी तंत्र पर आयोजित सत्र में, आजीविका के अवसरों और बुनियादी ढाँचे के अनुरूप, किफायती आवास आपूर्ति का विस्तार करने हेतु नीतिगत ढाँचों और रणनीतियों पर चर्चा की गई।

लॉन्च/रिलीज़/घोषणाएँ

समापन सत्र के दौरान, माननीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने निम्नलिखित कार्यों का शुभारंभ किया:

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार, उस्मानिया विश्वविद्यालय, आईआईपीए और एआईआईएलएसजी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान

इस समझौता ज्ञापन से संसाधन सामग्री के विकास को बढ़ावा मिलने तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी क्षेत्र की प्रशिक्षण और अनुसंधान संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होने की उम्मीद है।

आईआईआरएस संकल्पन ऐप का शुभारंभ

इस ऐप का उद्देश्य जीआईएस आधारित योजना के माध्यम से शहरी सर्वेक्षणों को अधिक व्यवस्थित और तेज बनाना, साइट पर संपादन और जियो-टैगिंग को सक्षम बनाना है ताकि डेटा की सटीकता बढ़ाई जा सके, देरी को कम किया जा सके और विश्वसनीयता में सुधार किया जा सके।

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहरी मामले संस्थान में आवास एवं पर्यावास पर सार्वजनिक नीति केंद्र का शुभारंभ।

शहरी भारत में किफायती आवास के समर्थन में एक मज़बूत ज्ञान आधार तैयार करने और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एनआईयूए में आवास एवं पर्यावास पर लोक नीति केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र आवास को सभी के लिए अधिक समावेशी और सुलभ बनाने में मदद के लिए नीतिगत समर्थन, वकालत, क्षमता निर्माण, डेटा संग्रह और ज्ञान साझाकरण पर ध्यान केंद्रित करेगा।

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव की टिप्पणी

भारत के लिए 50 वैश्विक शहरों के विकास के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव, श्री श्रीनिवास कटिकिथला ने कहा कि इस दृष्टिकोण को एक संरचित चुनौती ढाँचे के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। 

भविष्य की ओर देखते हुए, उन्होंने घोषणा की कि भारत अप्रैल 2026 में ब्रिक्स शहरी मंच की मेजबानी करेगा। उन्होंने घोषणा की कि भारत अप्रैल 2026 में शहरी प्रौद्योगिकी एक्सपो की भी मेजबानी करेगा, जिससे वैश्विक शहरी नेतृत्व में भारत की भूमिका और मजबूत होगी।

प्रोफेसर एस महेंद्र देव का संबोधन

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर एस. महेंद्र देव ने अपने समापन भाषण में प्रतिनिधियों से शहरीकरण को एक आर्थिक रणनीति के रूप में देखने, इसे राष्ट्रीय विकास, समावेशन और स्थिरता से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने अलग अलग हो रहे प्रयासों के स्थान पर अंतर-क्षेत्रीय शहरी नियोजन, निम्न-कार्बन गतिशीलता और वृत्तीय अर्थव्यवस्था मॉडल को अपनाने और वास्तविक समय के आंकड़ों का उपयोग करके 'शहरी' की अद्यतन परिभाषा का आह्वान किया।

माननीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री का समापन भाषण

2047 के विकासशील भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि हम गरीबी उन्मूलन के मॉडल से आगे बढ़कर सशक्तिकरण और उद्यमिता के मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं। इस परिवर्तन को बनाए रखने के लिए, हमें केंद्र, राज्यों, शहरी स्थानीय निकायों और निजी क्षेत्र के बीच समन्वय और प्रतिबद्धता बनाए रखनी होगी। 

पहाड़ी और हिमालयी शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में तेजी लाने के लिए उन्होंने घोषणा की कि इन पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत ₹1,000 करोड़ का पहाड़ी और हिमालयी शहर केंद्रित कोष शुरू किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श के परिणाम भारत के समावेशी, लचीले और सुशासित शहरों के निर्माण के रोडमैप तैयार करेंगे।

 

Tags: Tokhan Sahu , Bharatiya Janata Party , BJP , National Urban Conclave 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD