Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

पूर्णिया में बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा- अधिकार मांगने वालों को पिटवाती है सरकार

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पूर्णिया , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 10:28 IST

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूर्णिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अधिकार मांगने वालों को यह सरकार पुलिस से पिटवाती है। इनकी मानसिकता ऐसी है कि प्रदर्शन करने वालों को यहां दबाया जाता है, जबकि कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री गांव-गांव जाते थे और किसानों से मिलते थे।

उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की चर्चा करते हुए कहा कि मैंने अपने पिता को प्रधानमंत्री रहते हुए एक बुजुर्ग महिला की डांट खाते देखा है। उन्होंने बताया, "वे कहते थे कि जनता का दुख-दर्द जानना और उनके लिए काम करना एक प्रधानमंत्री का कर्तव्य है।

महिला की नाराजगी से पता चलता है कि उन्हें अपने अधिकारों की समझ है। उस महिला की नाराजगी मात्र एक नल लगाने की थी। यह उस समय की मानसिकता थी। यह मानसिकता ही देश की राजनीति की नींव है। उन्होंने बिहार में बेरोजगारी की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देखते थे, लेकिन केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के सपनों को तोड़ दिया। 

उन्होंने बिहार में पेपर लीक को लेकर कहा कि यहां एक तरफ युवा दिन-रात मेहनत करते हैं, उनका काफी पैसा खर्च होता है, लेकिन पेपर लीक से परिवार और युवा हताश हो जाते हैं, जबकि पेपर लीक कराने वाले पैसा लेकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर देते हैं। यह एक बार की बात नहीं है, बिहार में लगातार पेपर लीक हो रहा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता राज्य में बड़े बदलाव के लिए तैयार है। महागठबंधन भारी बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषणों में राजद के दौर में कट्टा की बात करने को लेकर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी यहां विकास, रोजगार, महिला सुरक्षा की बात नहीं करते हैं। 

वे यहां कट्टा, दुनाली, गोली, फिरौती, रंगदारी, हत्या, अपहरण, खून की नदियां जैसी बातें करते हैं। उन्होंने बिहार को सबसे अधिक पलायन वाला राज्य बताते हुए कहा कि मैं किसी भी प्रदेश में जाऊं, वहां बिहार के मेहनती लोग काम कर रहे होते हैं। यहां के युवाओं को कमाने के लिए परिवार से दूर रहना पड़ता है। 

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में इतना हुनर होने के बाद भी इन्हें ऐसी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, यही इनका सबसे बड़ा दर्द है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कई काम किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कई वादे भी किए।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD