Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सरकारी अस्‍पतालों के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश

Pankaj Kumar Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 10:27 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में सभी दिल्ली सरकारी अस्पतालों के मेडिकल निदेशकों और मेडिकल अधीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार के किसी भी अस्पताल में जीवनरक्षक दवाओं, सभी प्रकार की आवश्यक दवाओं या चिकित्सा उपकरणों की कोई कमी नहीं है। 

दिल्ली सरकार की अनुमोदित दवा सूची के अनुसार, सभी आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं के स्टॉक सभी दिल्ली सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्‍होंने सरकारी अस्पतालों के मेडिकल निदेशकों और मेडिकल अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे समय पर और समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के आगामी महीनों यानी मार्च 2026 तक के लिए आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की अपनी आवश्यकताएं 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत कर दें।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि किसी अस्पताल में पर्याप्त दवाओं और मेडिकल सामग्रियों का स्टॉक बनाए नहीं रखा जाता है तो मेडिकल निदेशकों और मेडिकल अधीक्षकों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अस्पतालों में रोगियों की उचित देखभाल की जरूरतों को देखते हुए केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) द्वारा दवाओं की अत्यधिक कुशल आपूर्ति प्रणाली प्रभावी ढंग से स्थापित की गई है। अस्पताल प्रबंधन को दवाओं की दैनिक सूची की निगरानी के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

आवश्यक दवाओं की कमी की स्थिति में अनुमोदित केंद्रीय खरीद एजेंसी प्रक्रियाओं के माध्यम से आपूर्ति तुरंत कर दी जाती है। इसके अतिरिक्त, जरूरी आवश्यकताओं को शीघ्रता से निपटाने के लिए आपातकालीन स्थानीय खरीद के प्रावधान भी अधिकृत किए गए हैं।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सरकारी अस्पतालों के मेडिकल निदेशकों और मेडिकल अधीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें अस्पताल आने वाले हर मरीज के साथ उचित इलाज और देखभाल के साथ पेश आना चाहिए और उनके साथ आए परिजनों के साथ भी सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले हर मरीज को उचित देखभाल और बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में, दिल्ली सरकार राजधानी के सभी नागरिकों को मुफ्त दवाएं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Pankaj Kumar Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD