Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिहार में बंपर वोटिंग प्रधानमंत्री मोदी की अद्भुत कार्यशैली का नतीजा : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Education Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 17:46 IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार में बंपर वोटिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अद्भुत कार्यशैली का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार में एनडीए की सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के हितों का विशेष ख्याल रखा है। आज उसी का नतीजा है कि बिहार में बंपर वोटिंग हुई है। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए। यह हमारे लिए खुशी की बात है। साथ ही, हमें पूरा विश्वास है कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान भी हमें बंपर वोटिंग देखने को मिलेगी। 

लोगों में मतदान में हिस्सा लेने की दिशा में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। यह हम सभी लोगों के लिए खुशी की बात होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में धुआंधार रैली कर रहे हैं। कभी बेतिया तो कभी कहीं। बिहार में पूरी तरह से राजनीतिक माहौल एनडीए के पक्ष में है। 

हमें कोई भी विजयी होने से नहीं रोक सकता है। प्रदेश की जनता निसंदेह एनडीए की कार्यशैली से खुश है। वजह साफ है कि हमारी सरकार ने हमेशा लोगों के हितों को विशेष प्राथमिकता दी है। हमारी सरकार ने कभी-भी किसी के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया है। 

इसी का नतीजा है कि आज की तारीख में बिहार में राजनीतिक फिजा एनडीए के पक्ष में है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बिहार के सभी जिलों में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग होगी। हर जिले में माहौल एनडीए के पक्ष में होगा। लोगों को विश्वास है कि प्रदेश में एनडीए का होना अनिवार्य है, नहीं तो राजनीतिक स्थिति विषम भी हो सकती है। 

दूसरे चरण में कोई भी जिला ऐसा नहीं रहेगा, जहां पर एनडीए को बहुमत नहीं मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने तेजस्वी यादव की तरफ से किए जा रहे वादों को उनकी संभावित हार का नतीजा बताते हुए कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है। इस चुनाव में भी उन्हें हार का मुंह ही देखना होगा। 

मैं यह बात दावे के साथ कह सकता हूं कि वह जो भी वादा कर रहे हैं, उन वादों को पूरा नहीं कर पाएंगे। देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति कुछ भी कह सकता है, लेकिन बिहार की जनता इन वादों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करेगी। जनता इसकी हकीकत को अच्छे से जानती है।

उन्होंने बिहार में बन रहे ‘मल्लाह-यादव’ समीकरण पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करते हैं। हम किसी विशेष वर्ग और समुदाय के हित के लिए काम नहीं करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री का रुख कई चीजों को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति सिर्फ गणित नहीं, बल्कि केमिस्ट्री भी होती है और बिहार की राजनीति में हमारी केमिस्ट्री पूरी तरह से साफ है। यह पूरी तरह से प्रमाणिक है। सभी लोग जानते हैं कि कौन परिवारवादी की राजनीति करते हैं और जनसरोकार की राजनीति करते हैं।

बिहार एक परिपक्व राज्य है, प्रदेश के लोगों को आप बेवकूफ नहीं बना सकते हैं। उन्होंने गोपालगंज की घटना को राजद के हार का डर बताते हुए कहा कि वो अब लोगों को भय दिखाकर उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की घटना सिर्फ गोपालगंज ही नहीं, बल्कि लालगंज में भी देखने को मिली। 

मैं गोपालगंज की घटना के संबंध में पुलिस-प्रशासन से अनुरोध करना चाहूंगा कि वो इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मैं कुल मिलाकर यही कहूंगा कि समाज में शांति बनी रहे। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Education Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD