Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बिग बॉस 19 : तान्या मित्तल की मिमिक्री कर अशनूर कौर ने घरवालों को किया लोटपोट

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Ashnoor Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 12:22 IST

बिग बॉस 19 के घर में हमेशा दर्शकों को मनोरंजन, ड्रामा और हंसी का भरपूर मजा मिलता है। गुरुवार को मेकर्स ने दो नए प्रोमो जारी किए, जो दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला प्रोमो अशनूर कौर का है, जिसमें वह घर की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं।  

अशनूर ने तान्या के हाव-भाव, उनकी बातचीत करने के अंदाज और छोटे-छोटे इशारों को इतनी बारीकी से कॉपी किया है कि घर में मौजूद सभी लोग हंसी नहीं रोक पाए। जियो हॉटस्टार पर जारी प्रोमो में अशनूर सबसे पहले घरवालों के पास जाती हैं और हर किसी को इलायची वाला पानी और चाय परोसती हैं। 

वह तान्या की खराब इंग्लिश का भी मजाक बनाते हुए कहती हैं, ''मुझे स्पेलिंग नहीं पता, लेकिन मैं वो शब्द यूज करूंगी।'' इसके बाद वह अमाल के पास इलायची चाय लेकर जाती हैं। अशनूर को तान्या के अंदाज में देख अमाल उठकर वहां से भागने लगता है। अशनूर उनके पीछे-पीछे दौड़ती है और पास बैठकर कहानी सुनाने लगती है। 

इस दौरान वह कहती है, ''एक था राजा, एक थी रानी।'' अशनूर को बीच में टोकते हुए अमाल कहता है, ''दोनों मर गए, खत्म कहानी।'' इसके बाद तान्या की मिमिक्री करते हुए अशनूर कहती है कि हर बार नेगेटिव नहीं सोचते। ये देख घरवाले हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।

वहीं, दूसरे प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क की झलक दिखाई गई है। इस टास्क में घरवालों को गिटार के आकार के मंच पर अपनी जगह बनानी होती है और बैकग्राउंड में म्यूजिक चलता रहता है। फरहाना और मृदुल एक-दूसरे को धक्का देते नजर आते हैं, वहीं कुनिका सदानंद और नीलम गिरी, दोनों मिलकर अभिषेक को बाहर कर देती हैं।

इसके अलावा, प्रोमो में फरहाना गौरव खन्ना पर तंज करती हैं और कहती हैं कि ''जीके का स्टैंडर्ड भी गिर गया है, इसलिए ऐसा बोल रहा है।'' कुल मिलाकर, आने वाले बिग बॉस के एपिसोड में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ घरवालों के बीच तनाव और झगड़े देखने को मिलेंगे।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Ashnoor Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD