Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

बेंगलुरू में गतका योद्धाओं के होंगे ज़बरदस्त मुक़ाबले : नेशनल गतका ऐसोसिएशन द्वारा 7 से 9 नवंबर तक होगा दूसरा फेडरेशन गतका कप

गतका पहुँच रहा विश्व स्तर पर : बेंगलुरु में अंतर्राष्ट्रीय कप के लिए भारतीय गतका टीम का होगा चयन - ग्रेवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 21:44 IST

विश्व गतका फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय गतका संस्था, नेशनल गतका ऐसोसिएशन  आफ़ इंडिया (एनजीएआई) द्वारा 7 से 9 नवंबर तक बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक में दूसरे फेडरेशन गतका कप-2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ युवा गतका योद्धा रोमांचक मुकाबलों में अपने जंगी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

आज यहां यह जानकारी देते हुए एनजीएआई के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल और अंतर्राष्ट्रीय सिख मार्शल आर्ट काउंसिल के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी ने बताया कि इन वार्षिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अंडर-19 आयु वर्ग में दस राज्यों की टीमें गतका सोटी और फरी-सोटी मुकाबलों में व्यक्तिगत और टीम ईवैंट में भाग लेंगी। 

उन्होंने बताया कि विश्व गतका फेडरेशन (डब्ल्यूजीएफ) और एशियाई गतका फेडरेशन (एजीएफ) के तत्वावधान में यह आयोजन राष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेलों के साथ ही आयोजित किया जाएगा जहां भारत की संस्कृति और विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। गतका प्रमोटर ग्रेवाल और कलसानी ने कहा कि यह दूसरा फेडरेशन गतका कप नई पीढ़ी के गतका खिलाड़ियों की प्रतिभा को उजागर करेगा। 

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के स्वर्ण पदक विजेताओं को अगले साल 2026 में मास्को में आयोजित होने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सीधा टिकट मिलेगा जो गतके की विश्व यात्रा में एक बड़ा कदम साबित होगा। एडवोकेट ग्रेवाल ने बताया कि डब्ल्यूजीएफ और एजीएफ की मान्यता के कारण ही देश का सबसे पुराना गतका संगठन, एनजीएआई, इस खेल को वैश्विक मंच पर ले जा पाया है। 

इसी नेतृत्व के कारण एनजीएआई द्वारा राष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेल, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, राष्ट्रीय खेल, अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट और राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मान्यता दिलाई गई है।एनजीएआई के महासचिव हरजिंदर कुमार और गतका एसोसिएशन आफ़ पंजाब के संयुक्त सचिव बलजीत सिंह सैनी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस सप्ताह बेंगलुरु शहर भारतीय मार्शल आर्ट का केंद्र बन जाएगा जहाँ राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप युवा एथलीटों को मार्शल आर्ट और विरासत मूल्यों से जोड़ने का एक मंच होगी।

 उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में स्थापित एनजीएआई, गतका खेल को एक मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खेल के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। हरजीत ग्रेवाल, जो विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं, ने घोषणा की कि तीसरे फेडरेशन गतका कप से पहले, अगले वर्ष डब्ल्यूजीएफ और एजीएफ द्वारा संयुक्त रूप से पहला अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन गतका कप आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि ये अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ गतका के प्रचार-प्रसार के लिए दो दशक पहले शुरू हुए उस सफ़र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं जिसमें इस प्राचीन मार्शल आर्ट को दुनिया भर में एक मान्यता प्राप्त खेल के रूप में मान्यता दिलाने का बीड़ा उठाया गया था।

 

Tags: Gatka , National Gatka Association of India , NGAI , World Gatka Federation , International Sikh Martial Art Council , Harjeet Singh Grewal , Sukhchain Singh Kalsani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD