Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईएफएफआई गोवा, 2025 में वेवएक्स बूथ के लिए बूथ बुकिंग हुई शुरू

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Waves Bazaar, International Film Festival of India, IFFI, IFFI Goa 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 17:01 IST

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) गोवा, 2025 में वेवएक्स बूथ के लिए बूथ बुकिंग शुरू करने की घोषणा की। 'वेवएक्स बूथ' वेव्स बाजार में एक्सक्लूसिव स्टार्टअप शोकेस जोन है। वेव्स बाजार 20 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जो कि फिल्म बाजार के पास स्थित होगा। 

इसके अलावा, यह आईएफएफआई का प्राइम नेटवर्किंग हब है, जो कि दुनिया भर के फिल्ममेकर्स, प्रोड्यूसर और मीडिया प्रोफेशनल्स की भागीदारी के लिए प्रसिद्ध है। यह पहल एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग, कॉमिक और एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्‍सआर) और एंटरटेनमेंट सेक्टर्स में उभरते स्टार्टअप्स को ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स, इवेंस्टर्स, और प्रोडक्शन स्टूडियो से जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करती है।

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रत्येक बूथ शेयरिंग बेसिस पर 30 हजार रुपए प्रति स्टॉल की कीमत पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा, पार्टिसिपेट करने वाले स्टार्टअप्स को 2 प्रतिनिधि पास और दोपहर का भोजन और जलपान की सुविधा दी जा रही है।

इसके अलावा, स्टार्टअप्स को इवनिंग नेटवर्किंग और ग्लोबल फिल्म, मीडिया और टेक प्रोफेशनल के बीच प्रत्यक्ष उपस्थिति का अवसर मिलेगा। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयोजन में भाग लेने की इच्छा रखने वाले स्टार्टअप्स वेव्सडॉटवेव्सबाजारडॉटकॉम पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

इसके अलावा, आयोजन से जुड़े किसी भी सवाल को भी पूछा जा सकता है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि स्टॉल्स के लिए लिमिटेड सीट्स ही उपलब्ध रहेंगी और लोकेशन भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। आईएफएफआई, गोवा एशिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म फेस्टिवल में से एक है। 

इसकी स्थापना 1962 में की गई थी, जो कि फिल्मेकर्स, आर्टिस्ट और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक मीटिंग ग्राउंड के रूप में काम करता है। दूसरी ओर, 'वेवएक्स' सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एक राष्ट्रीय स्टार्टअप एक्सेलेरेटर और इनक्यूबेशन पहल है। 

यह पहल एवीजीसी-एक्सआर और मीडिया-टेक इकोसिस्टम में इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देती है। वेवएक्स अग्रणी शैक्षणिक, उद्योग और इनक्यूबेशन नेटवर्क के साथ सहयोग के जरिए क्रिएटर और स्टार्टअप को अपने उद्यमों को बढ़ाने में सक्षम बनाता है।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Waves Bazaar , International Film Festival of India , IFFI , IFFI Goa 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD