Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

अवैध खनन पर कड़ी निगरानी, बिना अनुमति खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: हेमराज बैरवा

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 13:46 IST

जिला कांगड़ा में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण एवं एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार धर्मशाला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, एडीसी कांगड़ा विनय कुमार, एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर, जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, वन विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बैठक में जिला में चल रही खनन गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी खनन कार्यों को नियंत्रित किया जाए तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के खनन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े मानकों का उल्लंघन न हो। उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों एवं खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील खनन स्थलों का नियमित निरीक्षण करें, और यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि पाई जाती है तो तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर पूर्ण नियंत्रण के लिए संयुक्त निरीक्षण दलों को सक्रिय किया जाएगा, जिसमें राजस्व, पुलिस, वन एवं खनन विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। इन दलों को नियमित रूप से कार्रवाई करने और उसके परिणामों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त बैरवा ने कहा कि अवैध खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि नदियों, सड़कों और स्थानीय बुनियादी ढांचे पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में इस समस्या को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा खनन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएं ताकि स्थानीय लोग नियमों का पालन करें और अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों। उन्होंने कहा कि संवेदनशील खनन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से निगरानी की जाएगी तथा अवैध खनन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और जनहित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा, एसडीएम ज्वालामुखी डाॅ. संजीव शर्मा, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD