Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केवीआईसी द्वारा चंडीगढ़ में लागत एवं गुणवत्ता प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने पर स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन वर्कशॉप का आयोजन

 Khadi and Village Industries Commission, KVIC, Khadi and MSME Sector, KVIC Ambala, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 10:56 IST

राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), अंबाला/चंडीगढ़ द्वारा होटल माउंट व्यू में आज “खादी एवं एमएसएमई सेक्टर में लागत एवं गुणवत्ता प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने” विषय पर एक स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में लगभग 137 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें स्पिनर्स, वीवर्स, ट्रेनर्स, अकाउंटेंट्स, खादी संस्थाओं के सचिव, स्फूर्ति (पारंपरिक उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए निधि योजना) क्लस्टर कारीगर, पीएमईजीपी लाभार्थी, एनजीओ प्रतिनिधि, बैंकर्स, राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के सदस्य, यूटीएलबीसी तथा अन्य संबद्ध अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में केवीआईसी, अंबाला/चंडीगढ़ के निदेशक ने वर्कशॉप के उद्देश्य और इसकी तीन-स्तरीय संरचना—क्लस्टर-स्तरीय वर्कशॉप्स, ज़ोनल सम्मेलन एवं राष्ट्रीय सम्मिलन—की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एमएसएमई  तथा खादी-ग्रामोद्योग इकाइयों से लागत एवं प्रतिस्पर्धात्मकता से जुड़ी चुनौतियों पर फीडबैक प्राप्त कर उन्हें वैश्विक बाज़ार में लचीला एवं सक्षम बनाना है।

विशेषज्ञ वक्ताओं ने कच्चे माल की गुणवत्ता एवं मानकीकरण, उन्नत तकनीक का उपयोग, अन्य मंत्रालयों की योजनाओं के साथ समन्वय तथा उत्पादों के मूल्य संवर्धन में पैकेजिंग की भूमिका जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी। साथ ही, एक प्रतिष्ठित विदेशी निर्यातक ने खादी की वैश्विक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उभरते अवसरों पर अपने अनुभव साझा किए।

इंटरैक्टिव सत्रों में प्रतिभागियों द्वारा रखे गए सुझावों को संकलित कर, केवीआईसी मुख्यालय तथा भारत सरकार के एमएसएमई  मंत्रालय को नीति-स्तर पर विचार हेतु भेजा जाएगा। वर्कशॉप में विशेष रूप से उपस्थित प्रमुख वक्ताओं और गणमान्यों में सुरेश कुमार शर्मा, डीजीएम , यूटीएलबीसी , पंजाब नेशनल बैंक; राजकिरण जौहरी, डीजीएम , नाबार्ड; डॉ. एन. के. पलानीसामी, एनआईटी जालंधर; पंकज कुमार, सहायक निदेशक, टेक्सटाइल कमेटी लुधियाना; सुश्री विभा जैन, सीओईके, पंचकूला; श्रीमती रूपाली टंडन, अतिरिक्त सीईओ, एनआरएलएम, ग्रामीण विकास विभाग, पंजाब; कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई  डीएफओ लुधियाना; तथा राहुल बी. तिरपुडे, इंडियन पैकेजिंग एजेंसी, व्यापार एवं वाणिज्य विभाग (भारत सरकार)  इत्यादि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें इस सहभागितापूर्ण पहल के लिए केवीआईसी एवं एमएसएमई  मंत्रालय का आभार व्यक्त किया गया।

 

Tags: Khadi and Village Industries Commission , KVIC , Khadi and MSME Sector , KVIC Ambala , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD