Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एच.डी. कुमारस्वामी ने विशिष्ट इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया (पीएलआई योजना 1.2)

HD Kumaraswamy, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Minister of Steel and Heavy Industries
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 16:39 IST

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने विशिष्ट इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस्पात मंत्रालय की पीएलआई योजना ने अब तक 43,874 करोड़ रुपये के निवेश, 30,760 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और योजना में चिन्हित 14.3 मिलियन टन 'विशिष्ट इस्पात' के अनुमानित उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है। 

सितंबर 2025 तक पीएलआई योजना के पहले दो चरणों में भाग लेने वाली कंपनियों ने 22,973 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 13,284 रोजगार सृजित किए हैं। जुलाई 2021 में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत विशिष्ट इस्पात के लिए पीएलआई योजना, आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप देश को इस्पात उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने की एक प्रमुख पहल है। 

तीसरे चरण (पीएलआई 1.2) का उद्देश्य सुपर एलॉय, सीआरजीओ, स्टेनलेस स्टील लॉन्ग और फ्लैट उत्पाद, टाइटेनियम एलॉय तथा कोटेड स्टील जैसे उन्नत इस्पात उत्पादों, में नए निवेश आकर्षित करना है। इससे महत्वपूर्ण रोजगार सृजन, उच्च-स्तरीय इस्पात क्षमता के विस्तार और विशिष्ट इस्पात के लिए वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भारत के एक पसंदीदा आपूर्तिकर्ता बनने की उम्मीद है।

तीसरे चरण (पीएलआई 1.2) की मुख्य विशेषताएं:

आवेदन विंडो: आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://plimos.mecon.co.in के माध्यम से तीसरे चरण की शुरुआत की तारीख से 30 दिनों की अवधि के लिए आमंत्रित किए जाते हैं।

पात्रता: देश में अधिसूचित उत्पादों के सम्पूर्ण विनिर्माण में लगी पंजीकृत कंपनियां आवेदन के लिए पात्र हैं।

उत्पाद कवरेज: पीएलआई योजना के तीसरे चरण में रणनीतिक इस्पात ग्रेड, वाणिज्यिक ग्रेड (श्रेणी 1 और 2) और लेपित/तार उत्पादों सहित पांच व्यापक लक्ष्य खंडों में 22 उत्पादों की उप-श्रेणियां शामिल हैं।

प्रोत्साहन दरें: प्रोत्साहन, उत्पाद उप-श्रेणी और उत्पादन वर्ष के आधार पर, वृद्धिशील बिक्री के 4 प्रतिशत  से 15 प्रतिशत तक होंगे।

प्रोत्साहन अवधि: लाभ वित्त वर्ष 2025-26 से शुरू होकर अधिकतम पांच वर्षों के लिए उपलब्ध होंगे, तथा प्रोत्साहन वितरण वित्त वर्ष 2026-27 में शुरू होगा।

अन्य परिवर्तन: वर्तमान रुझानों के लिए कीमतों के लिए आधार वर्ष को 2019-20 से संशोधित कर 2024-25 कर दिया गया है।

 

Tags: HD Kumaraswamy , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister of Steel and Heavy Industries

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD