Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल

 

गुरदासपुर पुलिस ने फिरौती से संबंधित गोलीबारी की दो घटनाओं की गुत्थी सुलझाई

पिस्तौल सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 13:01 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुरदासपुर पुलिस ने दो आरोपियों को एक आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई से जबरन वसूली से जुड़ी हाल की दो गोलीबारी की घटनाओं की गुत्थी सुलझा ली है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के कोटला सुल्तान सिंह के रहने वाले नितीश सिंह और गुरदासपुर के दिओल निवासी करण मसीह उर्फ अजय उर्फ अज्जू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर 2025 को दो बाइक सवार व्यक्तियों ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक पर गोलीबारी की और उसे घायल कर दिया। 

इसी तरह 15 अक्टूबर 2025 को दो बाइक सवारों ने कलानौर के एक निजी अस्पताल के बाहर गोलीबारी की थी। दोनों मामलों में पीड़ितों को अज्ञात मोबाइल नंबरों से फिरौती की कॉल आ रही थीं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन से जुड़े विदेशी कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के निर्देश पर काम कर रहे थे।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपी मेडिकल स्टोर और अस्पताल के मालिकों को निशाना बनाने के लिए की गई गोलीबारी में शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य संबधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एसएसपी गुरदासपुर आदित्य की निगरानी में पुलिस टीमों ने कलानौर के गांव उप्पल के टी-प्वाइंट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस टीमों का नेतृत्व डीएसपी कलानौर गुरविंदर सिंह चंदी, विशेष टीम इंचार्ज एसआई गुरविंदर सिंह (गुरदासपुर) और एसएचओ कलानौर इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह कर रहे थे। डीआईजी ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पुलिस टीमें गुरलाल के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही हैं और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी जारी है। इस संबंध में, एफआईआर नंबर 150, दिनांक 16.10.25, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 308(4), 324(4), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना कलानौर में केस दर्ज किया गया था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD