Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम-डिवाइन के तहत एकीकृत सोहरा पर्यटन सर्किट की आधारशिला रखी

मेघालय में 233 करोड़ रुपए की डीओएनईआर परियोजनाओं का शुभारंभ

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Conrad Kongkal Sangma, Conrad Sangma, Chief Minister of Meghalaya, Meghalaya, National Peoples Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेघालय , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 11:57 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना के तहत आज एकीकृत सोहरा सर्किट विकास की आधारशिला रखी और मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड संगमा, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यटन से जुड़े हितधारकों की मौजूदगी में 233 करोड़ रुपए लागत की कई पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इस मौके पर श्री सिंधिया ने मेघालय को "धरती पर स्वर्ग, बादलों और झरनों का आशियाना, जहाँ हर हवा में गरिमा, विश्वास और तरक्की की सुगंध है" बताया। उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र में जिम्मेदार, समावेशी और विरासत-आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

मोदी युग में मेघालय का पुनर्जागरण

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, पिछले एक दशक में पूर्वोत्तर में बड़े बदलाव हुए हैं, जिसने इसे एक "भूमि से घिरे" क्षेत्र से, "भूमि से जुड़े महाशक्ति" के रुप में बदल दिया है। 

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि 10% सकल बजटीय सहायता नीति के ज़रिए इस क्षेत्र में 6.2 लाख करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से मदद की गई है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क, उद्यमशीलता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि मेघालय इस नए सिरे से किए गए फोकस का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा है, जिसने बुनियादी ढाँचे, हवाई संपर्क और पर्यटन में लक्षित निवेश के ज़रिए कोविड- के बाद के वर्षों में 12-16% की वृद्धि हासिल की है। 

श्री सिंधिया ने 166.8 किलोमीटर लंबे शिलांग-सिलचर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (22,864 करोड़ रुपए) और बड़े विमानों के लिए उमरोई हवाई अड्डे के विस्तार जैसी ऐतिहासिक परियोजनाओं पर प्रकाश डाला, जिससे वार्षिक उड़ान संचालन में तेज़ी से बढ़ोत्तरी मुमकिन हो पाएगी।उन्होंने आगे कहा कि न्यू शिलांग सिटी परियोजना एक "स्मार्ट-ग्रीन टाउनशिप" और पूर्वोत्तर के लिए एक ज्ञान केंद्र के रूप में उभरेगी।

एकीकृत सोहरा सर्किट: ज़िम्मेदार पर्यटन के लिए आदर्श

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और मेघालय सरकार द्वारा संयुक्त रूप से परिकल्पित एकीकृत सोहरा सर्किट, पूर्वोत्तर में सबसे महत्वाकांक्षी पर्यटन पहलों में से एक है। 650 करोड़ रुपए से अधिक के कुल निवेश के साथ, जिसमें पूर्वोतर क्षेत्र विकास मंत्रालय के अंतर्गत 221 करोड़ रुपए भी शामिल हैं, इस परियोजना का मकसद सोहरा को एक बहु-दिवसीय अनुभवात्मक पर्यटन स्थल में बदलना है, जो स्थिरता और स्थानीय आजीविका पर आधारित हो।

कुटमदन में 115 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित किया जा रहा सोहरा अनुभव केंद्र, इस सर्किट के सांस्कृतिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहाँ एम्फीथिएटर, वर्षा अनुभव पार्क, कला दीर्घाओं और शिल्प मंडपों के ज़रिए मेघालय की विविध आदिवासी विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

सहायक परियोजनाओं में नोहकलिकाई फॉल्स परिसर (26 करोड़ रुपए), मावसमाई इको पार्क (29 करोड़ रुपए), सेवन सिस्टर्स फॉल्स व्यूपॉइंट, शेला रिवरसाइड डेवलपमेंट और हॉट-एयर बैलून राइड जैसी साहसिक पर्यटन सुविधाओं से युक्त वाहकलियार कैन्यन शामिल हैं। इन परियोजनाओं से कुल मिलाकर पर्यटकों के खर्च में छह गुना वृद्धि होने की उम्मीद है, साथ ही 4,600 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

बुनियादी ढ़ांचे और संपर्क को बढ़ावा

पर्यटन सर्किट के साथ-साथ, क्षेत्रीय गतिशीलता और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई अहम बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें शामिल हैं:

पिनुरस्ला-लतांगरीवान-मॉलिन्नॉंग सड़क (29.97 करोड़ रुपए)- एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव तक हर मौसम में पहुँच प्रदान करेगी और सीमा पार पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

मॉशिन्रुत-हाहिम (अथियाबारी) सड़क (99.76 करोड़ रुपए)- मध्यम लेन मानकों में उन्नत, पश्चिमी मेघालय में कृषि संपर्क को मजबूत करेगा।

जोंगक्षा-वहियाजेर रोड (21.86 करोड़ रुपए) पर उमंगोट नदी पर एक बड़े पुल का शिलान्यास - लोगों और माल की बेहतर आवाजाही के लिए पूर्वी खासी हिल्स और जयंतिया हिल्स को जोड़ेगा।

श्री सिंधिया ने यह भी बताया कि उमरोई हवाई अड्डे के रनवे विस्तार और नए शिलांग पश्चिमी बाईपास से जल्द ही गुवाहाटी और सोहरा के बीच यात्रा का समय करीब चार घंटे तक कम हो जाएगा, जिससे यह क्षेत्र प्रमुख पर्यटन और व्यापार केंद्रों के करीब आ जाएगा।

पर्यटन और कौशल विकास के ज़रिए समुदायों का सशक्तिकरण

केंद्रीय मंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि सोहरा सर्किट यह सुनिश्चित करेगा कि "मेघालय में एक पर्यटक की पहली मुस्कान स्थानीय परिवार की पहली आय बने।"

मेघालय कौशल विकास सोसाइटी और आईएचएम शिलांग के सहयोग से स्थानीय युवाओं को आतिथ्य, सुरक्षा प्रबंधन और पर्यावरण-पर्यटन प्रथाओं में प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम पहले से ही चल रहे हैं।

उन्होंने दोहराया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय समावेशी विकास के ऐसे रास्ते बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए उसके लोगों के लिए निरंतर आजीविका सुनिश्चित करें।

मेघालय: विरासत से उम्मीद की ओर

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मेघालय आज विरासत और आशा के संगम पर खड़ा है। ये परियोजनाएँ महज़ बुनियादी ढाँचे के निर्माण के लिए नहीं हैं, बल्कि ये भविष्य के निर्माण के लिए हैं।"

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल से, मेघालय एक संपर्क युक्त, आत्मविश्वासी और प्रतिस्पर्धी राज्य बनेगा, जो विकसित भारत @2047 की दिशा में पूर्वोत्तर की यात्रा का नेतृत्व करेगा।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya , Meghalaya , National Peoples Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD