Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

ईशान खट्टर : बाल कलाकार से 'द परफेक्ट कपल' तक, जानें फिल्मी सफर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ishaan Khattar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 11:03 IST

जाने-माने अभिनेता ईशान खट्टर ने भले ही चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में काम किया हो, लेकिन वे डांस के मास्टर हैं और फिटनेस आइकॉन भी हैं। उनकी बॉडी और स्टाइल की तारीफ हर तरफ होती है। ईशान ने अभिनय की शुरुआत महज 10 साल की उम्र से कर दी थी। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी!' में बतौर बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। 

अभिनेता का जन्म 1 नवंबर 1995 को अभिनेत्री नीलिमा अजीम और अभिनेता राजेश खट्टर के घर में हुआ था। नीलिमा ईशान के साथ शाहिद कपूर की भी मां हैं। नीलिमा ने साल 1990 में पंकज कपूर के साथ शादी की थी, जिनसे शाहिद कपूर हुए थे, लेकिन ये शादी महज 11 साल ही चल पाई और इसके बाद दोनों ने 1984 में एक-दूसरे को तलाक दे दिया था।

जहां पंकज ने 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी की, तो वहीं नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर से। ईशान खट्टर ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन हां, ईशान ने 'धड़क' से पहले 2016 में 'उड़ता पंजाब' फिल्म में अभिषेक चौबे के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। 

इसके बाद उन्होंने 2017 में 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से हीरो बनकर डेब्यू किया। फिर, वे जान्हवी कपूर के साथ 'धड़क' फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद अभिनेता 'अ सूटेबल बॉय' में नजर आए थे, जिसका निर्देशन मीरा नायर ने किया था। इसके बाद वह अनन्या पांडे के साथ 'खाली पीली' में नजर आए। 

फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इसके बाद वे कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कॉमेडी हॉरर 'फोन भूत' में भी नजर आए थे। अभिनेता ने बॉलीवुड के साथ अमेरिका में भी अभिनय का परचम लहराया है। उन्होंने साल 2024 में नेटफ्लिक्स सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में अभिनय किया, जिसमें उनके साथ निकोल किडमैन थीं। 

इस रोल में उनके अभिनय ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को प्रभावित किया। इसके साथ ही साल 2025 की फिल्म 'होमबाउंड' का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ। कान्स में फिल्म के चयन ने ईशान के करियर को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और उन्हें एक विश्व स्तर के कलाकार के रूप में आगे बढ़ाया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ishaan Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD