Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एनडीए का घोषणा पत्र जारी : रोजगार, किसान को सम्मान और हर महिला को सशक्त बनाने का ऐलान

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Nitish Kumar, Chirag Paswan, Jitan Ram Manjhi, Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, Sankalp Patra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 31 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 17:24 IST

पटना में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। राजधानी के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र को जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, 'हम' प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है। एनडीए ने हर युवा के 'सुनहरे भविष्य की गारंटी' का वादा किया है। 

संकल्प पत्र के अनुसार, 1 करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे, जो वैश्विक स्तर के 'ग्लोबल स्किलिंग सेंटर' के रूप में विकसित होंगे। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। 

1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' और 'कोटिपति मिशन' के माध्यम से उद्यमिता से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। किसानों के लिए 'किसान सम्मान एवं एमएसपी गारंटी योजना' लाई जाएगी। हर किसान को हर साल 3,000 रुपए की मदद दी जाएगी। साथ ही पंचायत स्तर पर धान, गेहूं, दलहन और मक्का की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी। 

1 लाख करोड़ रुपए के एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से मत्स्य, दुग्ध और कृषि मिशन को गति दी जाएगी। घोषणा पत्र में केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया गया है। हर जिले के स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा और वर्ल्ड क्लास एजुकेशन एस्टेट की स्थापना होगी। 

स्वास्थ्य क्षेत्र में हर जिले में मेडिकल कॉलेज और आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे। एनडीए ने बिहार में 7 नए एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक के आधुनिकीकरण और 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की है। औद्योगिक क्रांति के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश से 10 नए इंडस्ट्रियल पार्क और 'मेक इन बिहार' मिशन शुरू किया जाएगा।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Nitish Kumar , Chirag Paswan , Jitan Ram Manjhi , Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , Sankalp Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD