Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने शिंकानसेन - ओसाका बुलेट ट्रेन से की यात्रा

जापान की रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा और तकनीकी नवाचारों का भी किया अध्ययन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Osaka, Japan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/जापान , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 15:45 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विदेशी निवेश को आकर्षित करने और हरियाणा में वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान दौरे पर है। अपने दौरे के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने विश्वप्रसिद्ध शिंकानसेन - ओसाका बुलेट ट्रेन से टोक्यो से ओसाका तक यात्रा की। यह ट्रेन अपने अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे, सुरक्षा मानकों और परिचालन उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है और आधुनिक परिवहन प्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जाती है।

प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत भी अब तेज़ रफ़्तार परिवहन क्रांति की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की “विकसित भारत” पहल के अंतर्गत मुंबई से अहमदाबाद के बीच एक हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जो भारत की बड़ी बुलेट ट्रेन परियोजना होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में यात्रा करना एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। भारत में भी जल्द ही हमारे नागरिक ऐसी ही तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त करेंगे। यह ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा के दौरान जापान की रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा और तकनीकी नवाचारों का भी अध्ययन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सहित पूरे भारत में बेहतर परिवहन व्यवस्था के लिए जापान के अनुभवों और तकनीकी दक्षता से प्रेरणा ली जाएगी।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Osaka , Japan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD