Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

हरियाणा और जापान की कंपनी मित्सुई किन्ज़ोकू ने ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध एवं विकास के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को मिलेगी गति, रोजगार के अवसर होंगी सृजित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Osaka, Japan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 15:43 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ओसाका में जापान की अग्रणी कंपनियों मिनेबेआ मित्सुमी, मित्सुई किंजोकू कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और निटो सेइको के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इस दौरान हरियाणा सरकार और मित्सुई किन्ज़ोकू कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में शोध और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह सहयोग हरियाणा में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। एमओयू के तहत ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, स्टोरेज और अनुप्रयोगों के क्षेत्र में अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और निवेश के प्रयास किए जाएंगे। यह साझेदारी राज्य में ग्रीन ऊर्जा पहल को मजबूत करेगी, साथ ही नए रोजगार सृजन और तकनीकी नवाचार के लिए भी मार्ग प्रशस्त करेगी।

बैठक के दौरान जापानी कंपनियों ने हरियाणा में प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की। यह निवेश राज्य के औद्योगिक और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को और सशक्त बनाएगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार निवेश के अनुकूल वातावरण, बेहतर बुनियादी ढांचे और पारदर्शी नीतियों के माध्यम से विदेशी निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिक निवेश आने से न केवल राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।  इन प्रयासों से जापान और हरियाणा के बीच आर्थिक साझेदारी, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक प्रगति को और गति मिलेगी।प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Osaka , Japan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD