Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत की आर्थिक वृद्धि दर में एनर्जी और मैरीटाइम सेक्टर की अहम भूमिका : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 13:25 IST

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत की तेज आर्थिक वृद्धि दर में एनर्जी और मैरीटाइम सेक्टर की अहम भूमिका है और यह राष्ट्र के विकास के दो मजबूत स्तम्भ हैं। देश की आर्थिक राजधानी में 'इंडिया मैरीटाइम वीक 2025' में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और जीडीपी करीब 4.3 ट्रिलियन डॉलर के करीब है। 

इसमें एक्सटर्नल सेक्टर की हिस्सेदारी करीब आधी है, जिसमें निर्यात, आयात और रेमिटेंस शामिल हैं। यह दिखाता है कि देश के आर्थिक विकास में शिपिंग क्यों इतना अहम है। एनर्जी सेक्टर पर पुरी ने कहा कि भारत मौजूदा समय में 5.6 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल प्रति दिन इस्तेमाल करता है, जो कि 4.5 साल पहले 5 मिलियन बैरल प्रति दिन था। 

विकास की इस रफ्तार से देश की कच्चे तेल की खपत 6 मिलियन बैरल प्रति दिन तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के अनुसार, अगले दो दशकों में ग्लोबल एनर्जी डिमांड में वृद्धि में भारत का योगदान लगभग 30 प्रतिशत होने की उम्मीद है, जो पहले के 25 प्रतिशत के अनुमान से कहीं अधिक है। 

उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती ऊर्जा आवश्यकता स्वाभाविक रूप से दुनिया भर में तेल, गैस और अन्य ऊर्जा उत्पादों को ले जाने के लिए भारत के जहाजों की आवश्यकता को बढ़ाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024-25 के दौरान, भारत ने लगभग 300 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया और लगभग 65 मिलियन मीट्रिक टन का निर्यात किया। 

अकेले तेल और गैस क्षेत्र भारत के कुल व्यापार का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में अपनी लगभग 88 प्रतिशत कच्चे तेल और 51 प्रतिशत गैस की जरूरतों को आयात के माध्यम से पूरा करता है, जो दर्शाता है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए शिपिंग सेक्टर कितना महत्वपूर्ण है।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD