Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

चेयरमैन हडाणा द्वारा हल्का सनौर के बाढ़ प्रभावित किसानों को 2.83 करोड़ रुपए के मुआवज़े के दस्तावेज़ वितरित

सरकार गाँव स्तर पर लोगों के भले के लिए वित्तीय सहायता पहुँचा रही है – हडाणा

AAP Punjab, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, Ranjodh Singh Hadana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुधनसाधा , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 21:51 IST

हल्का सनौर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए आज पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन और हल्का इंचार्ज सनौर रणजोध सिंह हडाणा ने 4 गाँवों के कुल 467 लाभार्थियों को ₹2,83,05,125 रुपए की मुआवज़ा राशि के दस्तावेज़ वितरित किए। यह वितरण दुधनसाधा तहसील परिसर में आयोजित सादे समारोह के माध्यम से किया गया, जिसमें क्षेत्र के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर चेयरमैन हडाणा के साथ जगतार सिंह (नायब तहसीलदार), दुधनसाधा के सभी पटवारी, सनौर नगर परिषद के प्रधान प्रदीप जोशन, बलदेव सिंह देवीगढ़ चेयरमैन मार्केट कमेटी दूधन साधा तथा अन्य आप नेता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान चेयरमैन ने बाढ़ पीड़ित किसानों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों के अधिकारों की रक्षा और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि टांगड़ी और मार्कंडा नदियों के उफान के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है, जिससे कई किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। पंजाब सरकार ने सभी मामलों की पारदर्शिता के साथ जांच की, जिसके बाद योग्य किसानों के केस मंज़ूर हुए और उनके खातों में मुआवज़ा राशि जमा कर दी गई है। यह राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और वे आने वाली फसल की तैयारी दोबारा शुरू कर सकेंगे।

आँकड़ों के अनुसार, चार गाँवों के कुल 467 लाभार्थियों को ₹2,83,05,125 रुपए की वित्तीय सहायता जारी की गई है। इनमें बुदमोर गाँव के 293 लाभार्थियों को ₹1,88,83,375, हरिगढ़ गाँव में 65 लाभार्थियों को ₹42,79,250, मैहमदपुर रुड़की में 98 लोगों को ₹45,77,500, जबकि जोधपुर गाँव में 11 लाभार्थियों को ₹5,65,000 रुपए की मंज़ूरशुदा राशि प्रदान की गई है। 

ये आँकड़े दर्शाते हैं कि सरकार गाँव स्तर पर योग्य परिवारों तक राहत पहुँचाने के लिए गंभीर और सक्रिय है, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके।चेयरमैन हडाणा ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों के लिए मनोवैज्ञानिक तौर पर भी विश्वास बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने इस अवसर पर किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और खेती से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

 

Tags: AAP Punjab , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , Ranjodh Singh Hadana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD