Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिहार ने लालू का शासनकाल देखा है, तेजस्वी यादव भी उनके कदम पर चलेंगे : जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 16:06 IST

बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। सत्ता और विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके पिताजी और माताजी के शासनकाल को बिहार की जनता देख चुकी है। 

तेजस्वी भी उन्हीं के कदम पर चलेंगे, यह बिहार की जनता जानती है। पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने मगही की एक कहावत "बापे पूत पराते घोड़ा, कुछ नहीं तो थोड़ा-थोड़ा" की चर्चा करते हुए कहा कि उनके (तेजस्वी यादव) माता-पिता के जंगलराज और आतंकराज को बिहार देख चुका है। 

उस समय विकास का नामोनिशान नहीं था। हर तरीके से बिहार कांप रहा था। उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार ने बिहार को सुधारा है। अब वे कलंक को धोने के लिए ढपोरशंखी बातें कर रहे हैं। दिखावटी घोषणा पत्र निकाल रहे हैं। बिहार की जनता का दिमाग इतना कच्चा नहीं है कि वे जंगलराज को भूल गए हैं।"

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पिता जिस कदम पर चले थे, उसी कदम पर वे भी चलेंगे, यह बिहार की जनता जानती है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि महागठबंधन का घोषणा पत्र कागजी खानापूर्ति है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उस सच्चाई तक जाने में इन्हें बहुत समय लगेगा। अभी कुछ नहीं हो सकता है।

'जननायक' को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हैं। जो खुद को जननायक कह रहे हैं, वे कर्पूरी ठाकुर का अपमान कर रहे हैं। आम लोग जननायक की उपाधि देते हैं। खुद के कहने से यह नहीं होता है। उन्होंने कहा कि ये लोग कर्पूरी ठाकुर का ही नहीं, अति पिछड़ा समाज का अपमान कर रहे हैं।

 

Tags: Jitan Ram Manjhi , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD