Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बिग बॉस 19 : नेहल चुडासमा ने अमाल मलिक को कहा 'दोहरे चेहरे वाला'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Nehal Chudasama
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 14:54 IST

हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ के घर से बाहर हुईं नेहल चुडासमा ने अपने साथी कंटेस्टेंट अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अमाल मलिक को 'दोहरे चेहरे वाला' बताया है। आईएएनएस को दिए विशेष इंटरव्यू में नेहल ने शो के दौरान संगीतकार-गायक अमाल मलिक के बारे में की गई अपनी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। 

बिग बॉस हाउस में रहते हुए उन्हें लगा था कि अमाल दोहरे व्यक्तित्व के इंसान हैं। मॉडल और अभिनेत्री नेहल चुडासमा से जब पूछा गया कि क्या ‘बिग बॉस 19’ के घर से बाहर निकलने के बाद अमाल मलिक के बारे में उनकी राय बदल गई है, तो नेहल ने कहा, "मेरी राय लगभग वैसी ही है। 

घर के अंदर मैंने जो देखा, वह उनके स्वभाव को दर्शाता है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं देखा, जिससे मुझे इसके विपरीत सोचने पर मजबूर होना पड़े।" शो में अपने सफर पर विचार करते हुए, नेहल ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि घर के अंदर उनके रिश्ते इतने चर्चित हो जाएंगे। 

नेहल ने कहा, "बिल्कुल नहीं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे निजी रिश्तों को इतना अटेंशन मिलेगा। अंदर जो कुछ भी हुआ वह स्वाभाविक था, कैमरों के लिए कुछ भी नहीं था।" जब उनसे इस दावे के बारे में पूछा गया कि बसीर अली के साथ उनके रिश्ते ने बशीर के खेल को प्रभावित किया, तो नेहल चुडासमा ने कहा, "सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि मेरी मौजूदगी ने उनका ध्यान भटकाया। 

हम दोनों ने अपना-अपना गेम खेला। लोगों को धारणाएं बनाना पसंद है, लेकिन हम अपनी प्राथमिकताएं अच्छी तरह जानते थे।" ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड के वार में प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा और बशीर अली को नॉमिनेट किया गया था। 

प्रणित और गौरव घर में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे, वहीं नेहल और बशीर को कम वोट मिलने के चलते शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान होस्ट सलमान खान ने शो से उनके बाहर होने की घोषणा की।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Nehal Chudasama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD