Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

अशनूर-अभिषेक की गलती सब पर भारी, कुनिका बोलीं- 'चार दिन में नाकों चने चबवाऊंगी'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 17:13 IST

'बिग बॉस 19' का ये हफ्ता बाकी हफ्तों से कहीं ज्यादा तनावपूर्ण रहा। घर के अंदर ऐसा माहौल बन गया कि हर कोई किसी न किसी से नाराज दिखा। शो में हमेशा झगड़े और नोकझोंक होती रहती है, लेकिन इस बार बात थोड़ी ज्यादा बिगड़ गई जब बिग बॉस ने ऐलान किया कि घर में सिर्फ तीन कंटेस्टेंट्स को छोड़कर बाकी नौ कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं। 

यह सुनकर सबके चेहरे उतर गए। इसके साथ ही सबसे बड़ा झटका तब लगा जब बताया गया कि इस हफ्ते का राशन 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है। असल में, बिग बॉस ने ये सजा अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की गलती की वजह से दी, जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में फुसफुसाकर बातें करते नजर आते हैं। 

बिग बॉस के मना करने के बाद भी वे नहीं मानते। ऐसे में बिग बॉस घरवालों के सामने दोनों को नॉमिनेट करने का प्रस्ताव घरवालों के आगे रखते हैं, जिस पर सहमति नहीं बनती। फिर बिग बॉस घर के कैप्टन मृदुल से इस पर फैसला लेने के लिए कहते हैं और यहां मृदुल उन्हें दूसरा मौका देने की बात कहती है।

ऐसे में बिग बॉस अभिषेक, अशनूर और मृदुल को छोड़कर बाकि सभी घरवालों को नॉमिनेट कर देते हैं। इस फैसले के बाद घर में माहौल और भी गरम हो गया। घरवाले नाखुश नजर आए। 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट प्रोमो में नीलम गिरी और कुनिका सदानंद खाना बनाने से साफ मना करती दिख रही है। 

कुनिका ने तो यहां तक कह दिया कि वो मृदुल को चार दिन में नाकों चने चबवा देंगी। इधर मृदुल खुद रोटियां बेलते दिखे, जबकि अशनूर और प्रणित भी किचन में उनका साथ दे रहे है। तभी कुनिका पूछती, 'कितना टाइम लगेगा?', इस पर अभिषेक बोलते है, 'कप्तान बता देंगे।' 

ये सुनकर कुनिका गुस्से में चली गईं और बाद में पूल के पास बैठकर अभिषेक और उनके ग्रुप के बारे में बात करते हुए हंसने लगीं। थोड़ी देर बाद मृदुल ने कुनिका से खाना खाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। मृदुल बोले, ''मैं अपने बड़े-बुजुर्गों को खाना खिलाता हूं, आपको भी खिलाऊंगा।''

कुनिका ने झट से जवाब दिया, ''मैं तुम्हारी दादी नहीं, परदादी हूं।'' ये सुनकर घर हंसी और तानों से भर गया। अभिषेक गाना गाते हैं, ''दादी अम्मा घर से बाहर जाओ न।'' इस पर कुनिका भड़कते हुए अभिषेक की मिमिक्री करने लगती हैं। वह कहती हैं, ''मैं तेरे भरोसे नहीं आई बिग बॉस में।''

फिर बाथरूम में जाकर कैमरे के सामने डांस करने लगती हैं और कहती हैं कि आज उन्होंने अच्छा गेम खेला। दूसरी तरफ गार्डन एरिया में फरहाना और अशनूर में तीखी बहस होती है। फरहाना, अशनर को घटिया कहती है और बोलती है, ''तुम 10 साल के बच्चे से भी बदतर हो।''

जब इस दौरान प्रणित हंसते हुए वहां से गुजरे तो फरहाना ने उन्हें धक्का दिया और कहा, 'सामने से हट जाओ।' इस पर प्रणित भड़क उठे और बोले, 'मुझे मत छुओ।' फरहाना ने जवाब दिया, 'आगे-पीछे हटना मेरी मर्जी।' बात छोटी थी, लेकिन माहौल एक बार फिर गरम हो गया।

अगले दिन सुबह-सुबह कुनिका ने पूरे घर को हिला दिया। वे पैन और चम्मच लेकर शोर मचाने लगीं, ''सुनो-सुनो, एक ऐलान है! नौ बेगुनाहों को सजा दी गई है, दो गुनहगारों और एक कमजोर लीडर की वजह से!'' उन्होंने बर्तन बजाकर सबका ध्यान खींचा। कुछ लोग परेशान हुए, तो कुछ को ये सब मजेदार लगा। अभिषेक ने सीटी बजाई, शहबाज, तान्या और नीलम डांस करने लगे। फरहाना बोलीं, ''कुछ भी करेगी ये अटेंशन पाने के लिए।''

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD