Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक 'मस्ती 4' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज

Riteish Deshmukh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Masti 4, Vivek Oberoi, Aftab Shivdasani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 13:05 IST

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त 'मस्ती' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोमवार को मेकर्स ने जानकारी दी कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होने वाला है, जिसे देख प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, "वे बड़े, हिम्मती और ज्यादा शरारती हैं। 

मस्ती का तूफान वापस आ गया है। ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा।" फिल्म 'मस्ती-4' का निर्देशन और लेखन मिलाप जावेरी ने किया है। इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की वही आइकॉनिक तिकड़ी एक बार फिर अमर, गीत और प्रेम के किरदारों में नजर आएगी। 

पोस्टर में तीनों के साथ श्रेया शर्मा, रुही सिंह और एलनाज नोरोजी भी नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में तुषार कपूर, शाद रंधावा और निशांत मलकानी जैसे सितारे भी हंसी का डबल डोज देते दिखेंगे। वहीं, पोस्टर की टैगलाइन है, 'भारत की नंबर-1 सबसे शरारती फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है', जो कि साफ दर्शाती है कि फिल्म में हंसी, पागलपन और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। 

'मस्ती-4' 21 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को वेवबाउंड प्रोडक्शन और जी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है। ए. झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया (वेवबाउंड प्रोडक्शन), इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया (मारुति इंटरनेशनल), शोभा कपूर, एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स), और उमेश बंसल मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

वहीं, मिलाप जावेरी के सिग्नेचर ह्यूमर, अपनी पसंदीदा तिकड़ी की वापसी और नए स्टारकास्ट के धमाकेदार जुड़ाव के साथ, 'मस्ती 4' अब तक की सबसे मजेदार और एंटरटेनिंग बॉलीवुड कमबैक साबित होगी। फिल्म की शूटिंग यूके और मुंबई में हुई है। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी।

'मस्ती' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा और जेनेलिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद 'ग्रैंड मस्ती' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसे सीक्वल आए।

 

Tags: Riteish Deshmukh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Masti 4 , Vivek Oberoi , Aftab Shivdasani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD