Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पृथ्वी शॉ ने लगाया रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज 'दोहरा शतक'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Prithvi Shaw, Ranji Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 17:54 IST

भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी एलीट में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए शॉ ने चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में सिर्फ 141 गेंदों में यह कारनामा किया। पृथ्वी शॉ ने 156 गेंदों में 5 छक्कों और 29 चौकों के साथ नाबाद 222 रन बनाए। 

रणजी इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में शॉ से आगे सिर्फ रवि शास्त्री हैं, जिन्होंने 1984-85 सीजन में बड़ौदा के खिलाफ बॉम्बे की ओर से खेलते हुए 123 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले भारतीयों के मामले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने जनवरी 2024 में रणजी ट्रॉफी प्लेट टूर्नामेंट के दौरान सिर्फ 119 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर चंडीगढ़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। महाराष्ट्र की टीम अपनी पहली पारी में महज 313 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 163 गेंदों में 116 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल थे। उनके अलावा, सौरभ नवाले ने 66, जबकि अर्शिन कुलकर्णी ने 50 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। 

विपक्षी खेमे से जगजीत सिंह और अभिषेक सैनी ने 3-3 सफलताएं हासिल कीं। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में सिर्फ 209 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए रमन बिश्नोई ने 54 रन की पारी खेली, जबकि निशंक बिड़ला ने नाबाद 56 रन बनाए। 

इस पारी में महाराष्ट्र की ओर से विक्की ओस्तवाल ने सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किए। शानदार लीड के साथ महाराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अर्शिन के साथ पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। 

अर्शिन 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शॉ ने सिद्धेश वीर के साथ दूसरे विकेट के लिए 197 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। सिद्धेश वीर ने 83 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। महाराष्ट्र ने 359/3 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित की है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Prithvi Shaw , Ranji Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD