तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एशियन यूथ गेम्स में कबड्डी में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले तमिलनाडु के खिलाड़ियों को सम्मानस्वरूप 25-25 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम" /> एम के स्टालिन ने 'एशियाई युवा खेलों' के स्वर्ण पदक विजेताओं को 25-25 लाख का चेक सौंपा
Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एम के स्टालिन ने 'एशियाई युवा खेलों' के स्वर्ण पदक विजेताओं को 25-25 लाख का चेक सौंपा

MK Stalin, Muthuvel Karunanidhi Stalin, Tamil Nadu Chief Minister, Chief Minister of Tamil Nadu, Chennai, Tamil Nadu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 26 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 16:03 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एशियन यूथ गेम्स में कबड्डी में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले तमिलनाडु के खिलाड़ियों को सम्मानस्वरूप 25-25 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मैंने अपने चेन्नई स्थित आवास पर हमारे कबड्डी चैंपियन, कन्नगी नगर की कार्तिका और तिरुवरुर के अभिनेश मोहनदास का स्वागत और सम्मान किया, जिन्होंने बहरीन में हुए एशियाई युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीते। 

मैंने उनमें से प्रत्येक को 25-25 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की।"एम के स्टालिन ने लिखा, "कन्नगी नगर के अपने दौरे के दौरान, मैंने निवासियों द्वारा की गई मांगों को पूरा किया। मैंने कार्तिका से पूछा कि क्या उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो गया है, और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कन्नगी नगर ने पिछले 4 वर्षों में काफी प्रगति की है। 

कार्तिका और अभिनेश दोनों ने अतिरिक्त सहायता का अनुरोध किया है, जो हम प्रदान करेंगे।" उन्होंने लिखा, "मनाथी गणेशन से लेकर अभिनेश और कार्तिका तक, तमिलनाडु को साधारण पृष्ठभूमि से आए एथलीटों की उपलब्धियों पर गर्व है, जो सामाजिक न्याय के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

भारत ने पश्चिम एशियाई देश बहरीन में आयोजित एशियाई युवा खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुवार को कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। पुरुषों की कबड्डी टीम ने ईरान को 35-32 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।वहीं महिला टीम ने भी ईरान को 75-21 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एशियाई युवा खेलों का आयोजन 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन की राजधानी मनामा में हो रहा है।  

 

Tags: MK Stalin , Muthuvel Karunanidhi Stalin , Tamil Nadu Chief Minister , Chief Minister of Tamil Nadu , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD