Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरु के चरणों में शीश नवाने से मेरा जीवन धन्य हुआ है : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 15:40 IST

नई दिल्ली के गुरुद्वारा मोती बाग से 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' निकली और 29 अक्टूबर को पटना साहिब पहुंचेगी। इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जीवन मेरा धन्य हुआ है, गुरु के चरणों में शीश नवाने से। 

धन धन गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन कर संगत भाव विभोर हो उठी। उन्होंने आगे कहा कि चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा की (फरीदाबाद-आगरा व आगरा-बरेली) की ये ऐतिहासिक तस्वीरें पवित्र जोड़े साहिब के साक्षात् दर्शन हैं। 

सचमुच किसी बड़े सौभाग्य की बात है। गुरु महाराज जी की कृपा सभी पर बनी रहे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पिछले तीन सौ वर्षों से उनके पास सुरक्षित रखे गए श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के 'जोड़े साहिब' को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंप दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की कि पवित्र 'जोड़े साहिब' के दर्शन करने अवश्य आएं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा था कि गुरु चरण यात्रा श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के महान आदर्शों से हमारा जुड़ाव और गहरा करे, यही कामना है। 

मैं उन क्षेत्रों के लोगों से आग्रह करता हूं, जहां यह यात्रा जाएगी कि वे पवित्र 'जोड़े साहिब' के दर्शन करने अवश्य आएं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 'एक्स' पर वीडियो शेयर कर कहा कि खालसा पंथ के संस्थापक, दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी का पवित्र जोड़ा साहिब 'चरण सुहावा' 300 से अधिक वर्षों से हमारे परिवार के पास है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मेरा परिवार पवित्र अवशेषों की अभिरक्षा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंप रहा है। 

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD