Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीईसी, सीजीसी लांडरां ने एनआईपीएम के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 26 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 15:11 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी), के बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (एमबीए) ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (एनआईपीएम), पंजाब चैप्टर के साथ एक मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है। यह कार्यक्रम कॉलेज कैंपस में विशेष रूप से आयोजित एक समारोह के दौरान संपन्न हुआ। एमओयू हस्ताक्षर समारोह का नेतृत्व डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां और श्री अजय बख्शी, चेयरमैन, एनआईपीएम–पंजाब चैप्टर द्वारा किया गया। 

यह साझेदारी इंडस्ट्री  और शिक्षा के बीच के सहयोग को बढ़ाने तथा सीजीसी लांडरां के मैनेजमेंट छात्रों के प्रोफेशनल  विकास को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी। इस एमओयू पर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “यह सहयोग सीजीसी लांडरां की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह शैक्षणिक शिक्षा को प्रोफेशनल एक्सपोज़र और इंडस्ट्री कोलैबोरेशन के साथ एकीकृत करने के लिए समर्पित है।

”इस समारोह में उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे — श्री एस.पी. बंसल, रीजनल वाइस प्रेसिडेंट (नॉर्थ), एनआईपीएम, श्री जोरावर सिंह, मानद सचिव, एनआईपीएम पंजाब चैप्टर, डॉ. मनिंदर गिल, एचओडी, बिज़नेस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (एमबीए), सीईसी, सीजीसी लांडरां और श्री मनदीप सिंह, डायरेक्टर, टीपीपी, सीजीसी लांडरां । सीईसी–सीजीसी लांडरां में एनआईपीएम स्टूडेंट चैप्टर का शुभारंभ इस कार्यक्रम का एक और प्रमुख आकर्षण रहा। 

यह चैप्टर सीजीसी के छात्रों को एचआर प्रोफेशनल के साथ जुड़ने, इंडस्ट्री प्रैक्टिस को समझने तथा नेतृत्व और नेटवर्किंग स्किल डेवलपमेंट करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इसके बाद “ट्रांस्फोर्मिंग टैलेंट : एआई इम्पैक्ट ऑन एचआर एंड द फ्यूचर ऑफ वर्क"  टॉपिक पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसे मिस दीप्ति कुमारी, मैनेजर एंड सर्टिफाइड एचआर बिजनेस पार्टनर, नेटस्मार्ट्ज इन्फोटेक द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

इस सेशन में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस  की भूमिका पर प्रकाश डाला गया, जो एचआर प्रोसेस और वर्कफोर्स मैनेजमेंट को एक नए स्वरूप में ढाल रहा है। इस कार्यक्रम का समापन आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों के सम्मान और डॉ. रमा शर्मा, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर एवं टैलेंट टैक्टिशियन एचआर क्लब, सीईसी, सीजीसी लांडरां द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक किया गया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD