Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

मुंबई में बर्जिस देसाई की 'मोदीज मिशन' पुस्तक का हुआ विमोचन, सीएम-डिप्टी सीएम ने दी बधाई

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Eknath Shinde, Eknath Sambhaji Shinde, Berjis Desai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 12:23 IST

महाराष्ट्र के राजभवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखी पुस्तक 'मोदीज मिशन' का विमोचन हुआ। वकील और लेखक बर्जिस देसाई ने इस बुक को लिखा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पुस्तक का विमोचन किया।  

मुख्यमंत्री एकनाथ फडणवीस ने पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि मैं 'मोदीज मिशन' के लिए बर्जिस देसाई को बधाई देता हूं। यह पुस्तक अन्य पुस्तकों से एकदम अलग है। इस पुस्तक में मोदी के हर पहलुओं को समाहित करने का प्रयास किया गया है। इस बुक में यह कहा गया है कि एक व्यक्ति कैसे तैयार होता है। 

मोदी ने 9 साल की उम्र में समझा कि कैसे उनका परिवार पलता है। वे रामकृष्ण मिशन और हिमालय तक गए। उन्होंने जीवन के मिशन को ढूंढने का प्रयास किया। फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी ने आरएसएस के प्रचारक के रूप में देश के लिए काम किया और फिर वे राजनीति में आ गए। 

पीएम मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मोदी 2047 के विकसित भारत की बात करते हैं तो इसके लिए वे काम कर रहे हैं। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में भी काम किए। मैं लेखक बर्जिस देसाई को मोदी के जीवन और उनके कार्यों को कम शब्दों में समाहित करने के लिए बधाई देता हूं।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इससे पहले भी मोदी के जीवन पर कई किताबें लिखी गईं। उनके जीवन पर एक हिंदी फिल्म भी बनी है, लेकिन आज का कार्यक्रम अलग है। पीएम मोदी के व्यक्तित्व को हम एक किताब में समेट नहीं सकते हैं। मोदी ने 11 सालों में असंभव कार्यों को करके दिखाया। 

मोदी का प्रवास आसान नहीं है, ये बहुत कठिनाइयों और संघर्ष से भरा हुआ। मेहनत का दूसरा नाम मोदी है। बर्जिस देसाई ने दुनिया के सामने मोदी के कार्यों को रखा, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम पीएम मोदी ने किया। 

मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से 4वें नंबर पर आ गई और हम 3वें नंबर का सपना देख रहे हैं। उन्होंने किसानों के जीवन में भी बदलाव लाया और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया। 

पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मान देने का काम किया। देश का विकास तेजी से हो रहा है। 11 सालों में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। वे बेदाग प्रधानमंत्री हैं। मोदी के 11 सालों का कार्यकाल तो सिर्फ एक टेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। देश के साथ हर व्यक्ति में बदलाव आया है। उन्होंने सभी लोगों से 'मोदीज मिशन' किताब पढ़ने की अपील की।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Eknath Shinde , Eknath Sambhaji Shinde , Berjis Desai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD