Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तरनतारन उपचुनाव में होगी आम आदमीं पार्टी की बड़ी जीत - भगवंत सिंह मान

तरनतारन के लोगों ने हज़ारों रजिस्ट्रेशन करवा सरकार की 10 लाख सेहत बीमा योजना का किया स्वागत- सीएम मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Aman Arora, Dr Ravjot Singh, Harbhajan Singh ETO, Shery Kalsi, Laljit Singh Bhullar, Manish Sisodia, Harmeet Singh Sandhu, Tarn Taran
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तरनतारन , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 11:31 IST

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के साथ आज तरनतारन में एक विशाल वालंटियर मीटिंग को संबोधन किया। इस दौरान तरनतारन विधान सभा हलके के 103 पिंडों और 23 वार्डों के मेंबर और इंचार्ज शामिल हुए। इसके इलावा, आप पंजाब के कार्यकारी प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (तरनतारन जिमनी चुनाव इंचार्ज), कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और सीनियर नेता मौजूद थे।

पंजाब को गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त है, उसने हमेशा देश की अगुवाई की है: मुख्य मंत्री मान

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब हमेशा गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त सूबा रहा है, जिसने देश की अगुवाई की है। उन्होंने कहा कि यह धरती लीडरशिप का तोहफ़ा ले कर आई है। मान ने कहा कि पंजाब को नशाखोरी, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, पर उनकी सरकार ने सिस्टम को सुधारने के लिए लगातार काम किया है और शानदार सफलता प्राप्त की है।

यह उप चुनाव नहीं होनी थी, हम डा. कश्मीर सिंह सोहल को श्रद्धांजलि देते हैं

मुख्य मंत्री मान ने कहा कि यह उप चुनाव नहीं होनी थी। लोगों ने डा. कश्मीर सिंह सोहल को  पांच सालों के लिए चुना था। वह एक नेक इंसान थे जो राजनीति को समाज सेवा का माध्यम समझते थे। आज हम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहाँ इकट्ठे हुए हैं।

विपक्षी दल  सत्ता हासिल करने के लिए बेताब है, जनता 11 नवंबर को तरनतारन के भविष्य का फैसला करेगी

मुख्य मंत्री ने जनता को 11 नवंबर को समझदारी से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, “आप अगले डेढ़ साल के लिए तरनतारन की किस्मत का फैसला करोगे।” उन्होंने लोगों को विरोधी पार्टियों के झूठे प्रचार से सावधान रहने की अपील की, खास करके उन वंशवादी नेताओं से जिन्होंने लोगों से सत्ता खोह ली है। मान ने कहा कि वह कहते हैं कि यह 2027 का सेमीफाइनल है, पर यह कोई खेल नहीं है, यह सच्चाई और विकास का चुनाव है।

पिछली सरकारों ने पंजाब को खोखला कर दिया, ‘आप’ ने सिस्टम ठीक किया: मुख्यमंत्री मान

मान ने कहा कि तरनतारन ने वह दिन देखे हैं जब परिवारों ने हिंसा और नशों की दुरुपयोग के कारण एक ही दिन में कई सदस्य गंवा दिए थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नौजवानों को गैंगस्टरवाद और बगावत की तरफ धकेला, आम लोगों के विरुद्ध झूठे केस दर्ज किए। पर पिछले साढ़े तीन सालों में एक भी झूठा केस दर्ज नहीं किया गया।

उन्होंने पूछा, “क्या आपने कभी उन्हें बिजली, स्कूलों, हस्पतालों या सड़कों बारे बात करते सुना है? हम 75 सालों की लूट के बाद पंजाब को वापस पटरी पर लाए हैं।”

पंजाब के नौजवानों को नशों के दलदल में धकेलने वालों और पवित्र स्थानों पर हमला करने वालों को सख्त सज़ा मिलेगी: मान

मुख्य मंत्री मान ने विरोधी पार्टियों पर तीखा हमला करते कहा, इन लोगों ने हमारे नौजवानों को नशों  के दलदल में धकेला और बमों और गोलियों से पंजाब की पवित्र धरती पर हिंसा फैलाई। हम इस सिस्टम को साफ़ कर रहे हैं। खेतों में दिन के समय बिजली है, स्कूल और हस्पताल बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं, और शासन पारदर्शी है।

भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म करती है, कांग्रेस भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से भरी हुई है; आम लोगों के लिए 'आप' ही इकलौती पार्टी है: मान

भाजपा पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि भाजपा हर सहयोगी को खत्म करती है - चौटाला, ठाकरे, शरद पवार और अब नितीश कुमार। जिन्होंने भी उनका साथ दिया, उनका सफाया हो गया है। आम आदमी पार्टी ही इकलौती पार्टी है जो लोगों की पार्टी है। अगर दूसरों ने अपना फ़र्ज़ निभाया होता, तो हमें यहाँ आने की ज़रूरत ना पड़ती।

मुख्य मंत्री मान ने सुखबीर बादल के दोहरे मापदंडों पर साधा निशाना

मान ने कहा कि सुखबीर बादल दावा करते हैं कि हर बाज़ार, सड़क और पुल बादल साहिब ने बनाया था। तो फिर जब वह बरगाड़ी और कोटकपूरा में से गुजरते हैं तो वह चुप क्यों रहते हैं? क्या उनकी सरकार ने शांतिपूर्ण सिख प्रदर्शनकारियों पर गोलियां नहीं चलाईं?

उन्होंने कहा कि जो कभी अहंकार से अपनी मुछों  को ताव देते थे, वह अब अदालत में पेश हो रहे हैं। जिन दस्तावेज़ों से उन्होंने इंकार किया था, वह सबूत बन गए हैं।

गुरुओं  बेअदबी और पंजाब की लूट को ना भूलो: मान

मान ने लोगों को याद दिलाया कि कैसे पिछली सरकारों ने गुरु साहिबान की बेअदबी की और पंजाब की दौलत लूटी। उन्होंने कहा कि क्या आप उन्हें भूल जाओगे जिन्होंने गुरु साहिब की बेअदबी की? जिन्होंने बाढ़ राहत के नाम पर गुरु के गोलख से पैसे लिए और पैसे दे कर फिर सरपंचों से वापस करवाए? पैसा उनकी जेबों में जाता है, पर कभी बाहर नहीं आता।

उन्होंने आगे कहा कि अकाली नेताओं का  अहंकार पीढ़ियों पुराना है—जलियांवाला बाग कत्लेआम वाले दिन उनके पुरखों ने जनरल डायर के लिए रात का खाना रखा था और बाद में दरबार साहिब में उन्हें सिरोपा दिया गया था। धोखा उनके खून में है।

जिन्होंने पंजाब को लूटा और नौजवानों को नशों की तरफ धकेला, उन पर कोई रहम नहीं किया जाएगा: मान

बाजवा और मजीठिया जैसे नेताओं पर निशाना साधते हुए मान ने कहा, “वह करोड़ों की कारों में घूमते हैं, रावी दरिया पार सोने की तस्करी में करते हैं, और जब कानून कार्रवाई करता है, तो वह इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हैं। पंजाब को नुकसान पहुंचाने वालों पर कोई रहम नहीं होगा—सिर्फ इंसाफ़ मिलेगा।”

आप ने ईमानदार शासन और लोगों को असल लाभ दिए हैं

मान ने सरकार की प्राप्तियों को उजागर करते कहा कि हमारी सरकार ने योग्यता के आधार 55,000 सरकारी नौकरियां दीं। “अगर किसी ने रिश्वत दी है, तो उनका नाम बताओ!” 90% घरों में बिजली के बिल ज़ीरो आ रहे हैं, और किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली मिलती है। सारे आम आदमी क्लीनिकों पर मुफ़्त दवाइयां उपलब्ध हैं। 

सड़क सुरक्षा बल (SSF) की स्थापना से सड़क हादसों में 48% की कमी आई है, यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में स्वीकार भी किया। 10 लाख रुपये तक की सेहत बीमा योजना शुरू की गई है - "अपना आधार कार्ड दिखाओ, इलाज मुफ़्त होगा, बाकी सरकार संभालेगी।"उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कर्ज़ों के बावजूद तनख्वाहों में कोई देरी नहीं हुई है और पंजाब की वित्तीय स्थिति स्थिर है।

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आनंदपुर साहिब में होगा ऐतिहासिक विधान सभा सेशन

मुख्य मंत्री मान ने ऐलान किया कि पहली बार, पंजाब विधान सभा चंडीगढ़ से बाहर, श्री आनंदपुर साहिब में, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा, "कुछ लोग इसे ड्रामा कहते हैं, पर गुरुओं का अपमान करने वालों को जनता 11 नवंबर को जवाब देगी।"

मान ने कहा कि उनकी सरकार ने अब शासन करना सीख लिया है। हमने सीखा है कि अधिकारियों से कैसे बात करनी है और सरकार कैसे चलानी है। जो कहते थे कि खज़ाना खाली है, अब सोच रहे हैं कि हम यह सब कैसे कर सके।

जिन्होंने पंजाब को नुकसान पहुंचाया, उनका समय खत्म हो गया है: मान

मुख्य मंत्री ने कहा, “हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक पंजाब को नुकसान पहुंचाने वाले हर व्यक्ति को सज़ा नहीं मिल जाती। जिन्होंने इस धरती को लूट, नौजवानों को नशों की ओर धकेला और गुरुओं का निरादर किया, उनका समय खत्म हो गया है।”

अपने भाषण के अंत में, मुख्य मंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि वह 26 अक्टूबर को तरनतारन वापस आएंगे और एक शानदार रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को वोटिंग मशीनें बता देंगी कि जनता किस पर भरोसा करती है। अगर आपको विश्वास है कि मुझे आपके और आपके बच्चों के भविष्य की परवाह है, तो बिना झिझक 'झाड़ू' का बटन दबाओ।

तरनतारन में 'आप' की जीत मुख्य मंत्री मान के पंजाब को नशा मुक्त बनाने के मिशन को करेगी मजबूत : मनीष सिसोदिया

हरमीत संधू को वोट डालने का मतलब है ईमानदार शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, विकास और रंगला पंजाब के मान के दृष्टिकोण को वोट डालना: सिसोदिया

तरनतारन में मीटिंग को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने पार्टी वर्करों को पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की ऐतिहासिक जीत यकीनी बनाने के लिए तनदेही से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ़ एक विधायक चुनने के बारे में नहीं है, बल्कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के मिशन को मजबूत करने के बारे में है। 

सिसोदिया ने कहा कि मुख्य मंत्री मान ने सूबे के हर कोने से नशे के व्यापार को खत्म करने का वादा किया है, और यह बहुत ज़रूरी है कि तरनतारन, जो कि सबसे ज़्यादा नशा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, इस मिशन का समर्थन करे और एक ऐसा प्रतिनिधि चुने जो नशों के विरुद्ध लड़े, ना कि नशा बेचने वालों की रक्षा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोधी दल के नेता को चुनने से ड्रग कार्टेल मजबूत होंगे और पंजाब की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सेहतमंद भविष्य की लड़ाई कमज़ोर होगी।

हरमीत सिंह संधू की प्रसिद्धि, भरोसेयोग्यता और जनतक सेवा में लंबे तजरबे की प्रशंसा करते हुए, सिसोदिया ने कहा कि वह एक सच्चे लोक नेता हैं जो हमेशा ज़मीनी स्तर पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संधू को दी गई हर वोट भगवंत मान के उच्च शिक्षा, ईमानदार शासन, खेलों के विकास, रोज़गार के मौकों और मजबूत बुनियादी ढांचे के एजेंडे के समर्थन में वोट होगी। 

सिसोदिया ने याद दिलाया कि मुख्य मंत्री मान ने सरकारी स्कूलों को बदल दिया है, नशों के विरुद्ध एक बेमिसाल मुहिम शुरू की है और नौजवानों को पारदर्शी ढंग से सरकारी नौकरियां प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने हर 'आप' वर्कर और समर्थक को आने वाले दिनों में हर गांव और वार्ड में काम करने की अपील की ताकि यह यकीनी बनाया जा सके कि तरनतारन एक बार फिर 'आप' का गढ़ बना रहे। 

सिसोदिया ने कहा, "सिर्फ़ 'झाड़ू' को वोट देकर ही हम पंजाब की राजनीति को साफ़ कर सकते हैं, नौजवानों को नशों से बचा सकते हैं और भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के रंगले पंजाब के सपने को साकार कर सकते हैं।"

तरनतारन उप चुनाव में 'आप' की जीत मान सरकार के विकास- पक्षीय कामों पर होगी मोहर : अमन अरोड़ा

आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने मरहूम डॉ. कश्मीर सिंह सोहल को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि वह पार्टी के शुरूआती संघर्षों में एक समर्पित साथी थे। अरोड़ा ने कहा कि आने वाली तरनतारन उप चुनाव डॉ. सोहल की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक मौका है - उनकी ईमानदारी और वचनबद्धता का सम्मान करते हुए एक बार फिर 'आप' की जीत यकीनी बनानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गुरुओं की पवित्र धरती तरनतारन ने हमेशा भावनात्मक फैसले लिए हैं और इस बार भी लोगों को धोखे, लालच और फूट पाऊ राजनीति से ऊपर उठ कर ईमानदारी और विकास के हक्क में वोट डालनी चाहिए। भगवंत मान की अगुवाई में 'आप' सरकार की प्राप्तियों का ज़िकर करते हुए अरोड़ा ने कहा कि सिर्फ़ साढ़े तीन सालों में, 'आप' ने वह किया है जो रवायती पार्टियां 75 सालों में नहीं कर सकीं जिसमें 55,000 सरकारी नौकरियां दीं, 600 यूनिट मुफ़्त बिजली प्रदान करना, किसानों को नहरी पानी प्रदान करना, बीज सप्लाई यकीनी बनाना, जीवीके पावर प्लांट खरीदना, और सड़क सुरक्षा बुनियादी ढांचे में सुधार करना शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने धर्म और राजनीति के नाम पर पंजाब का शोषण किया। अरोड़ा ने हरमीत सिंह संधू को एक तजरबेकार नेता बताया जिसने तीन बार जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि हर वोट 'आप' के लिए वोट नहीं है, बल्कि ईमानदार राजनीति, पंजाब की तरक्की और मुख्य मंत्री भगवंत मान के लोक-केंद्रित शासन का समर्थन है।

लोगों के भरोसे और डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की विरासत को श्रद्धांजलि के तौर पर तरनतारन को बड़े फर्क के साथ जीतेंगे: हरमीत सिंह संधू

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मुख्य मंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और सभी पार्टी वर्करों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरी टीम 'आप' को यह सीट रिकार्ड-तोड़ बहुमत के साथ जिताने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। उन्होंने यह जीत मरहूम डॉ. कश्मीर सिंह सोहल को समर्पित की, जिनका पार्टी और क्षेत्र के लिए योगदान अनमोल रहा है। 

संधू ने कहा कि तरनतारन के लोग स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं कि एक तरफ 'आप' के पास ईमानदार स्थानक लीडरशिप है, जबकि विरोधी दल ने बाहरी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनका इलाके के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पार्टी वर्करों को पिछले 15 दिनों में ज़ोरदार ढंग से चुनाव प्रचार करने का अह्वान किया, ताकि जीतने के बाद तरनतारन को साफ़-सुथरी राजनीति, विकास और मानवी सेवा का एक माडल बनाया जा सके।

नवजोत कौर सोहल ने वॉलंटियरों को की अपील: मरहूम डॉ. कश्मीर सिंह सोहल को सच्ची श्रद्धांजलि के तौर पर तरनतारन में 'आप' की जीत को यकीनी बनाओ

'आप' की इस वॉलंटियर मीटिंग के दौरान, मरहूम डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की पत्नी नवजोत कौर सोहल ने वर्करों और समर्थकों को हरमीत सिंह संधू की जीत का दिल से समर्थन करने की भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि तरनतारन में 'आप' की जीत डॉ. सोहल को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अपना जीवन ईमानदारी, स्नेह और लोक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 

नवजोत कौर ने विश्वास प्रगट किया कि तरनतारन के लोग एक बार फिर 'आप' के साथ खड़े होंगे और साफ़, पारदर्शी और विकास-मुखी राजनीति के डॉ. सोहल के सपने को पूरा करेंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora , Dr Ravjot Singh , Harbhajan Singh ETO , Shery Kalsi , Laljit Singh Bhullar , Manish Sisodia , Harmeet Singh Sandhu , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD