Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

संजीव अरोड़ा और गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा प्रमोद सावंत को श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस समारोहों के लिए आमंत्रण

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Gurmeet Singh Khudian, Pramod Sawant, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister Of Goa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 11:08 IST

उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री श्री संजीव अरोड़ा तथा कृषि और पशुपालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से भेंट की और श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर होने वाले आगामी समारोहों के लिए औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया। इस बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी, जिनकी धर्म की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निःस्वार्थ बलिदान की वजह से ‘हिंद की चादर’ के रूप में जाना जाता है, के प्रति अपनी गहरी श्रद्धांजलि और सम्मान व्यक्त किया।

कैबिनेट मंत्रियों संजीव अरोड़ा और गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे व्यापक स्मृति समारोहों की श्रृंखला का उल्लेख किया गया है। ये समारोह विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे, जो गुरु जी के जीवन, शिक्षाओं और अद्वितीय बलिदान से संबंधित हैं।

कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि यह समारोह गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के मानवता और धर्म निरपेक्षता  के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की शहादत केवल सिख इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए स्वतंत्रता, सहिष्णुता और न्याय का संदेश है।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gurmeet Singh Khudian , Pramod Sawant , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister Of Goa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD